फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab: तरनतारन में हथियार तस्करी गैंग के दो शातिर गिरफ्तार, छह अत्याधुनिक पिस्टल बरामद; केस दर्ज

Thu, 05 Jun 2025 10:01 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

आरोपियों से छह अत्याधुनिक हथियार बरामद किए गए हैं। इनमें दो अत्याधुनिक पीएक्स5 .30 पिस्तौल और चार 9एमएम ग्लॉक पिस्तौलें, जिनमें जिंदा कारतूस हैं, शामिल हैं।
विज्ञापन
आरोपियों से बरामद हथियार - फोटो : X @DGPPunjabPolice
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तरनतारन पुलिस ने सीमा पार हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ कर लखना गांव से सूरजपाल सिंह और अर्शदीप सिंह को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से छह अत्याधुनिक हथियार बरामद किए गए हैं। इनमें दो अत्याधुनिक पीएक्स5 .30 पिस्तौल और चार 9एमएम ग्लॉक पिस्तौलें, जिनमें जिंदा कारतूस हैं, शामिल हैं। आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है। डीजीपी गाैरव यादव ने एक्स पर जानकारी साझा की। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन

तरनतारन के एसएसपी अभिमन्यु राणा ने कहा कि हमें सूचना मिली थी कि युवाओं का एक समूह आईएसआई प्रायोजित सीमा पार ड्रग्स और हथियारों के नेटवर्क का हिस्सा था... एक अभियान चलाया गया और लखना गांव के निवासी दो आरोपियों सूरज और अर्शदीप को गिरफ्तार किया गया। हमने उनके पास से कुछ अत्याधुनिक हथियार बरामद किए। वे दो पाकिस्तानी तस्करों के संपर्क में थे और राजोके गांव से अपनी खेप उठाते थे, जहां ड्रोन के जरिए खेप भेजी जाती थी... पंजाब में कानून-व्यवस्था की स्थिति को बिगाड़ने के लिए इन हथियारों की तस्करी भारत में की जा रही थी, लेकिन पंजाब पुलिस सतर्क है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें