तरनतारन विधानसभा सीट पर आज उपचुनाव के लिए वोटिंग हो रही है। वोटिंग सुबह 7 बजे शुरू हुई।
दोपहर 11 बजे शिरोमणि अकाली दल ने एक एसएचओ पर धक्का करने का आरोप लगाया। अकाली नेताओं का आरोप था कि सरकार के कहने पर एसएचओ यह कर रहा है। एक एएसआई भी इसके साथ है। सरकारी तंत्र के साथ हमारे बूथ कैप्चर किए जा रहे है। इससे जुड़ा एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर शेयर किया गया।
इससे पहले भाजपा बूथ के बाहर के काउंटर के अंदर एक संदिग्ध कार खड़ी कर दी गई। पुलिस तुरंत पहुंची और गाड़ी को हटा दिया। इसके बाद भाजपा नेता फतेह सिंह बाजवा ने सोशल मीडिया पर पोस्ट डाली। लिखा- जिसे तस्कर कहते थे, उसे उम्मीदवार बनाया।
उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार करनबीर सिंह बुर्ज, शिरोमणि अकाली दल की सुखविंदर कौर और आम आदमी पार्टी के हरमीत सिंह सिद्धू ने भी परिवार संग वोट डाला।
2022 में चुनाव जीते आम आदमी पार्टी के विधायक कश्मीर सिंह सोहल के निधन से यह सीट खाली हुई थी। इस उपचुनाव में कुल 15 उम्मीदवार मैदान में हैं। खडूर साहिब से खालिस्तान समर्थक सांसद अमृतपाल सिंह की पार्टी ने पहली बार विधानसभा में उम्मीदवार उतारा है। मतदान से तीन दिन पहले चुनाव आयोग ने अकाली दल की शिकायत पर एसएसपी रहीं डॉ. रवजोत कौर ग्रेवाल को हटा दिया था।
तरनतारन उपचुनाव में पोलिंग बूथों में मतदान के लिए आने वाले लोग अपने मोबाइल फोन अंदर नहीं ले जा सके। पोलिंग बूथ पर फोन रखने के लिए इलेक्शन कमीशन ने इंतजाम किया था। लोगों के मोबाइल जमा कर टोकन नंबर दिया गया।
तरनतारन के डीसी एस. राहुल ने कहा कि 100 के करीब बूथ संवेदनशील हैं। सभी बूथों पर सीआरपीएफ लगाई गई है। संवेदनशील बूथों पर माइक्रो ऑब्जर्वर भी लगाए गए हैं। सारे बूथों पर लाइव वेबकास्टिंग चल रही है। हमारी टीमें डीसी ऑफिस में बैठी हैं। उन्होंने लोगों से अपील की है कि वे घरों से निकलें और अपने वोट का प्रयोग करें। आज सभी के लिए सवैतनिक छुट्टी है।
तरनतारन में चल रहे उपचुनाव का डीसी और एसएसपी ने जायजा लिया। एसएसपी सुरेंद्र सिंह लांबा ने बताया कि अब तक जो रिपोर्ट आई है, उसमें सामने आया है कि चुनाव की प्रक्रिया शांतिपूर्ण तरीके से चल रही है। पूरी इलेक्शन प्रक्रिया में ढाई हजार मुलाजिम लगाए गए हैं। 12 कंपनियां बीएसएफ की हैं। 500 बीएसएफ के मुलाजिम पोलिंग बूथों पर लगाए गए हैं। जहां अतिरिक्त जरूरत है, वहां सीआरपीएफ तैनात की गई है।
एसएसपी सुरेंद्र सिंह लांबा ने बताया कि अब तक जो रिपोर्ट आई है, उसमें सामने आया है कि चुनाव की प्रक्रिया शांतिपूर्ण तरीके से चल रही है। पूरी इलेक्शन प्रक्रिया में ढाई हजार मुलाजिम लगाए गए हैं। 12 कंपनियां बीएसएफ की हैं। 500 बीएसएफ के मुलाजिम पोलिंग बूथों पर लगाए गए हैं। जहां अतिरिक्त जरूरत है, वहां सीआरपीएफ तैनात की गई है। 1500 पुलिस मुलाजिम ड्यूटी पर हैं।