फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पठानकोट में टैंकर में ब्लास्ट: एक व्यक्ति की मौत, दूसरा घायल; गर्मी और गैस जमा होने से हुआ हादसा

Fri, 31 Jul 2026 11:38 AM IST
Nivedita न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

दौलत राम पिछले करीब 20 साल से वर्कशाॅप में कार्य कर रहा था। एक कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हो गया है। हादसे के वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए सभी पहलुओं की पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
माैके पर जुटी भीड़ - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पठानकोट के सरना क्षेत्र में छोटी नहर के पास एक टैंकर रिपेयर करते समय अचानक ब्लास्ट हो गया। इससे एक व्यक्ति की मौत हो गई है। साथ में काम कर रहा दूसरा व्यक्ति गंभीर रूप में घायल है। उसका अस्पताल में उपचार चल रहा है। मृतक की पहचान 60 वर्षीय दौलत राम निवासी गांव बलसुआ के रूप में हुई है। 

विज्ञापन




धमाका इतना जबरदस्त था कि करीब एक किलोमीटर तक इसकी आवाज सुनाई दी। धमाके से वर्कशॉप की टीन व टैंकर के परखच्चे उड़ गए। घटना का पता चलते ही आसपास के लोग और पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। प्रत्यक्षदर्शी मुकेश कुमार व पुलिस जांच में सामने आया है कि सूर्य टैंकर के वर्कशॉप में एक टैंकर की रिपेयर के लिए वेल्डिंग का काम अंदर घुसकर किया जा रहा था। अत्यधिक गर्मी और टैंकर के भीतर ज्वलनशील गैस जमा होने के कारण जोरदार धमाका हुआ और दौलत राम की मौके पर ही मौत हो गई। 
विज्ञापन


दौलत राम पिछले करीब 20 साल से वर्कशाॅप में कार्य कर रहा था। एक कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हो गया है। हादसे के वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए सभी पहलुओं की पुलिस जांच कर रही है। हादसे के बाद वर्कशॉप वर्कशॉप मालिक ने कहा कि दौलत राम पिछले लंबे समय से उनकी वर्कशॉप में कार्यरत था और इस दुख की घड़ी में वे परिवार के साथ हैं।
विज्ञापन


दौलत राम के परिवार की आर्थिक रूप से पूरी मदद की जाएगी। एएसआई सुरिंदर के अनुसार प्रारंभिक जांच में टैंकर के अंदर गैस बनने को ही हादसे का कारण माना जा रहा है। मृतक दौलत राम के परिजनों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं, जिसके आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई होगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें