पंजाब सरकार ने बीते तीन दिन में दूसरी बार पुलिस विभाग के बड़े अधिकारियों के तबादले किए हैं। इस बार आईपीएस स्वपन शर्मा को फिरोजपुर डीआईजी पद से ट्रांसफर कर लुधियाना का पुलिस कमिश्नर बनाया गया है।
पंजाब में एक बार फिर से पंजाब पुलिस में बड़ा फेरबदल हुआ है। सरकार ने लुधियाना के पुलिस कमिश्नर का तबादला कर दिया है। लुधियाना में कुलदीप चहल की जगह अब 2009 बैच के आईपीएस स्वपन शर्मा को पुलिस कमिश्नर बनाया गया है। इससे पहले स्वपन शर्मा फिरोजपुर रेंज के डीआईजी के पद पर कार्यरत थे। उनकी जगह हरमनबीर सिंह को फिरोजपुर का डीआईजी लगाया गया है।
विज्ञापन
सरकार की तरफ से शुक्रवार दोपहर को इस संबंध में आदेश जारी किए गए हैं। हालांकि जारी किए गए आदेशों में कुलदीप चहल की नई पोस्टिंग को लेकर कोई जानकारी नहीं है।