सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए, विश्वविद्यालय परिसर में 150 पुलिस जवानों की तैनाती की गई है। विश्वविद्यालय में प्रवेश करने वाली सभी गाड़ियों की गहन जांच हो रही है।
पंजाब विश्वविद्यालय में छात्र संघ चुनाव से पहले कानून-व्यवस्था को बनाए रखने के लिए पुलिस और प्रशासन ने कड़े कदम उठाए हैं। सेक्टर-11 थाने में दर्ज की गई एक रिपोर्ट (डीडीआर) के आधार पर, एसडीएम (सेंट्रल)-कम-एस्टेट ऑफिसर की अदालत ने करीब 30 छात्रों को समन जारी किए हैं। इन सभी छात्रों को व्यक्तिगत रूप से अदालत में पेश होने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए, विश्वविद्यालय परिसर में 150 पुलिस जवानों की तैनाती की गई है। विश्वविद्यालय में प्रवेश करने वाली सभी गाड़ियों की गहन जांच के बाद ही उन्हें अंदर जाने की अनुमति दी जा रही है। बता दें कि 31 अगस्त को पीयू में छात्र संघ का चुनाव होगा।