फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

New Education Policy: पंजाब में आठवीं के बाद ITI करके भी ले सकेंगे दसवीं का सर्टिफिकेट, प्रस्ताव तैयार

Tue, 21 Jan 2025 04:04 PM IST
निवेदिता वर्मा राजिंद्र शर्मा, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

पंजाब में स्कूलों में आईटीआई कोर्स शुरू करने की योजना भी है। इसी तरह आईटीआई करने वाले सभी विद्यार्थियों को सुरक्षा के लिए बीमा कवरेज देने की भी तैयारी की जा रही है
विज्ञापन
आईटीआई - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब में आठवीं के बाद आईटीआई पास करके विद्यार्थी दसवीं का सर्टिफिकेट प्राप्त कर सकेंगे। तकनीकी शिक्षा विभाग की तरफ से नई शिक्षा नीति के तहत दो बड़े बदलाव करने की तैयारी की जा रही है। इस संबंध में विभाग ने प्रस्ताव तैयार किया है, जिसे विभागीय मंजूरी के बाद जल्द ही फाइनल अप्रूवल के लिए शिक्षा मंत्री को भेजा जाएगा।

विज्ञापन


इस पहल के तहत स्कूलों में आईटीआई कोर्स शुरू करने की योजना भी है। इसी तरह आईटीआई करने वाले सभी विद्यार्थियों को सुरक्षा के लिए बीमा कवरेज देने की भी तैयारी की जा रही है, ताकि अगर ट्रेनिंग के दौरान उनके साथ किसी भी तरह का कोई हादसा होता है, तो उन्हें इलाज के लिए उचित राशि मिल सके।

विज्ञापन

137 आईटीआई हैं पंजाब में

पंजाब में 137 इंडस्ट्रियल ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट (आईटीआई) हैं, जिनमें 35,201 कुल सीटें हैं। अगर वर्ष 2024-25 शैक्षणिक सत्र की बात की जाए तो इनमें दाखिला 93 प्रतिशत रहा था। अभी फिलहाल आईटीआई में डिप्लोमा करने के बाद विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा का सर्टिफिकेट लेने के लिए सभी परीक्षाएं पास करनी पड़ती हैं। इसमें विद्यार्थियों का समय भी बर्बाद होता है। 

यही कारण है कि तकनीकी शिक्षा को शिक्षा विभाग के साथ लिंक करने के लिए यह प्रस्ताव तैयार किया गया है। इसमें शिक्षा विभाग की तरफ से कुछ शर्तें लगाई जा सकती है। जैसे कि आईटीआई डिप्लोमा पास करने वाले विद्यार्थियों के लिए पंजाबी या अन्य जरूरी विषयों में परीक्षा पास करना अनिवार्य किया जा सकता है। विभागीय मंजूरी के बाद ही इस संबंध में विभाग की तरफ से सभी नियम एवं शर्तें तय किए जाएंगे।

विभाग के अनुसार तकनीकी शिक्षा के सभी संस्थानों में जरूरी विषयों की पढ़ाई शुरू करने व स्कूलों में तकनीकी शिक्षा के कोर्स शुरू करना भी प्रस्ताव का हिस्सा है। राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत समग्र शिक्षा प्रणाली के लिए ही इस पर काम किया जा रहा है। दसवीं के साथ ही बारहवीं का सर्टिफिकेट लेने के लिए भी इसे लागू किया जा सकता है।

विद्यार्थियों को 5 लाख तक की कवरेज 

तकनीकी शिक्षा विभाग ने आईटीआई विद्यार्थियों को बीमा कवरेज देने का भी प्रस्ताव तैयार किया है, जिसके अनुसार पांच लाख रुपये तक की कवरेज करने का प्रस्ताव तैयार किया गया है। आईटीआई में पढ़ाई के दौरान अगर विद्यार्थियों के साथ किसी भी तरह का कोई हादसा होता है तो उनकी सुरक्षा के लिए यह बीमा कवरेज देने की तैयारी की जा रही है। हर साल विभाग का इस पर एक करोड़ रुपये खर्च आएगा, जिसमें डेथ कवरेज भी शामिल होगा। वित्त विभाग को मंजूरी के लिए यह प्रस्ताव भेजा जाएगा। विभाग की मंजूरी के बाद ही इसे तुरंत लागू कर दिया जाएगा।

पांच हजार सीटें और बढ़ाने की तैयारी  

तकनीकी शिक्षा विभाग आईटीआई में सीटें बढ़ाने की तैयारी भी कर रहा है। वर्ष 2024-25 शैक्षणिक सत्र में विभाग की तरफ से 28 हजार से बढ़ाकर 35 हजार सीटें कर दी गई थीं। अब अगले सत्र से इन सीटों को 40 हजार करने की तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें