इन जिलों में सबसे अधिक मामले आए सामने
अमृतसर में डॉग बाइट के सबसे अधिक मामले सामने आए हैं और जिले में इस साल सितंबर माह तक अमृतसर 40,331 मामले रिपोर्ट किए गए हैं। इसी तरह दूसरे नंबर लुधियाना में 27,701 सामने आए हैं। इसके अलावा पटियाला में 18,047, जालंधर 16,849 और मोहाली में 15,091 मामले सामने आए हैं। इसी तरह बाकी जिलों में पिछले कुछ समय से मामलों में बढ़ोतरी हो रही है।
लोगों की जान भी ले रहा रैबीज
प्रदेश में रैबीज से लोगों की जान भी जा रही है। चार महीने पहले पठानकोट में हलका सुजानपुर के अधीन आते गांव मेहरां में पालतू कुत्ते के काटने से मां और नाबालिग बेटी की मौत हो गई थी। मां-बेटी को पालतू कुत्ते ने काटा था उसके बीस दिन बाद ही कुत्ता मर गया था। इसके दो माह बाद ही मां बेटी की भी मौत हो गई थी। इसी तरह कुछ साल पहले लुधियाना में भी एक मामला सामने आया था जिसमें कुत्ते के काटने के एक माह बाद बच्चे की मौत हो गई थी। बच्चे ने घरवालों से यह बात छिपा ली थी। कुछ दिन बाद उसकी हालत बिगड़ गई। अस्पताल ले जाते वक्त बच्चे ने दम तोड़ दिया था।