फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab Police: विजिलेंस ब्यूरो के चीफ को हटाया, दो माह पहले हुई थी ज्वाइनिंग, एसपीएस परमार को जिम्मेदारी

Wed, 26 Mar 2025 10:43 PM IST
अंकेश ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

पंजाब सरकार ने विजिलेंस के मुख्य निदेशक को बदल दिया है। आईपीएस सुरिंदर पाल सिंह परमार जो पहले एडीजीपी, लॉ एंड ऑर्डर पंजाब के पद पर तैनात थे अब उन्हें विजिलेंस चीफ डायरेक्टर बनाया गया है।
विज्ञापन
तबादले। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब सरकार में एक बार फिर बड़ा बदलाव हुआ है। मात्र 37 दिन के भीतर पंजाब विजिलेंस ब्यूरो चीफ जी नागेश्वर राव काे पद से हटा दिया गया। यह आदेश अतिरिक्त मुख्य सचिव अलोक शेखर ने बुधवार को जारी किए। नागेश्वर राव की जगह आईपीएस सुरिंदर पाल सिंह परमार को पंजाब विजिलेंस ब्यूरो का चीफ नियुक्त किया गया है।

आईपीएस परमार अभी तक एडीजीपी लॉ एंड ऑर्डर का कार्यभार संभाल रहे थे। जी नागेश्वर राव को एडीजीपी प्रोविजनिंग का चार्ज सौंपा गया है। आईपीएस एसएस श्रीवास्तव से एडीजीपी प्रोवजिनिंग के अतिरिक्त कार्यभार ले लिया गया है।

उल्लेखनीय है कि बीते 24 मार्च को सरकार ने आईएएस गुरकिरत कृपाल सिंह को गृह विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव के पद से हटा दिया था। 1994 बैच के आईएएस अलोक शेखर को गृह विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव का कार्यभार सौंपा गया है। वहीं, आईएएस गुरकिरत कृपाल सिंह के पास से अन्य विभागों की भी कमान ले ली गई थी। अभी तक सीनियर आईएएस गुरकिरत कृपाल सिंह को नया पदभार नहीं सौंपा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें