फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab: सुनाम में 29.54 करोड़ से बनेगा अत्याधुनिक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, खिलाड़ियों के लिए हॉस्टल

Sun, 01 Mar 2026 03:40 PM IST
Ankesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, सुनाम (पंजाब)

सार

कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा ने सुनाम के नमोल रोड पर 29.54 करोड़ की लागत से बनने वाले 'स्टेट-ऑफ-द-आर्ट' रेजिडेंशियल मल्टी-स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का शिलान्यास किया।
विज्ञापन
सुनाम में स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का नींव पत्थर रखते अरोड़ा। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार ने युवाओं को खेल और करियर की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए बड़ी पहल की है। कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा ने सुनाम के नमोल रोड पर 29.54 करोड़ की लागत से बनने वाले 'स्टेट-ऑफ-द-आर्ट' रेजिडेंशियल मल्टी-स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का शिलान्यास किया।

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि इसमें रेजिडेंशियल हॉस्टल होगा जिसमें 90 खिलाड़ियों के रहने की व्यवस्था होगी । साथ ही बायोमैकेनिक्स लैब और फिजियोथेरेपी सेंटर होगा । इसके अलावा मिंग पूल, बॉक्सिंग रिंग, जिम, योगा हॉल और बास्केटबॉल-वॉलीबॉल कोर्ट बनेंगे। तीन मंजिला एडमिनिस्ट्रेटिव बिल्डिंग का निर्माण होगा। मंत्री अमन अरोड़ा ने कहा कि सरकार की 'स्पोर्ट्स होमलैंड पंजाब' मुहिम का उद्देश्य युवाओं को नशे से दूर कर उनकी ऊर्जा को खेलों और रचनात्मक कार्यों में लगाना है। यह कॉम्प्लेक्स स्थानीय खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर की ट्रेनिंग देने में मददगार साबित होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें