फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब में बड़ा हादसा: तेज रफ्तार कार का कहर, सड़क किनारे खड़े दो युवकों को कुचला; डेढ़ सौ मीटर तक घसीटा

Tue, 05 May 2026 10:48 PM IST
विकास कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर

सार

हादसे में दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार चालक घटना के बाद मौके से भाग गया। सिमरनजीत सिंह ने बताया कि दोनों युवक उसके पास काम करते थे और घटना वाले दिन फरीदकोट में काम करके लौट रहे थे।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब के फिरोजपुर स्थित गांव लोहाम के नजदीक तेज रफ्तार हुंडई कार ने सड़क किनारे खड़े दो युवकों को टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि दोनों को कार करीब डेढ़ सौ मीटर तक घसीटती ले गई जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। आरोपी चालक वारदात के बाद भाग गया। थाना घल्लखुर्द पुलिस ने अज्ञात चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


अमरजीत सिंह पुत्र गुरचरण सिंह निवासी लोहाम ने पुलिस को बताया कि जगजीत सिंह पुत्र मलकीत सिंह और गुरसेवक सिंह पुत्र मक्खन सिंह एसी मरम्मत का काम करते थे। काम खत्म करने के बाद दोनों गांव स्थित मोटे के ढाबे के पास सड़क किनारे बाइक खड़ी कर पेशाब कर रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार कार ने उन्हें टक्कर मार दी।

हादसे में दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार चालक घटना के बाद मौके से भाग गया। सिमरनजीत सिंह ने बताया कि दोनों युवक उसके पास काम करते थे और घटना वाले दिन फरीदकोट में काम करके लौट रहे थे। गुरसेवक की शादी को चार साल हो चुके थे और वह परिवार का इकलौता सहारा था। वहीं जगजीत के परिवार की जिम्मेदारी भी उसी पर थी क्योंकि उसका भाई लापता है और पिता विकलांग हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस मामले की जांच में जुटी है और फरार चालक की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें