फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनिया की किताब पर और गहराया विवाद: 1984 में सेना की तैनाती में देरी पर सवाल, भाजपा नेता फूलका ने दी चुनौती

Thu, 12 Nov 2026 03:25 PM IST
Sharukh Khan अमर उजाला नेटवर्क, चंडीगढ़

सार

सोनिया गांधी की किताब पर पंजाब में बवाल हो रहा है। 1984 में सेना की तैनाती में देरी पर सवाल उठ रहे हैं। भाजपा नेता फूलका ने चुनौती दी है।
विज्ञापन
सोनिया गांधी की किताब पर विवाद - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोनिया गांधी की किताब बिलॉन्गिंग : ए जर्नी ऑफ लव पर पंजाब में विवाद गहराता जा रहा है। 1984 के सिख दंगों के पीड़ितों को न्याय दिलाने के लिए लंबी कानूनी लड़ाई लड़ने वाले वरिष्ठ अधिवक्ता एवं भाजपा नेता एचएस फूलका ने सोनिया गांधी को इस मामले में चुनौती दी है। 
विज्ञापन


उन्होंने पंजाब भाजपा मुख्यालय में प्रेसवार्ता कर सिख दंगों के संदर्भ में सोनिया गांधी की ओर से किए गए दावों को ऐतिहासिक तथ्यों और सरकारी रिकॉर्ड के विपरीत बताया। इस दौरान 1984 के दंगों के दौरान सेना की तैनाती में देरी पर भी सवाल खड़े किए गए।
Trending Videos

उन्होंने कहा कि पुस्तक के माध्यम से राजीव गांधी और गांधी परिवार की जिम्मेदारी से ध्यान हटाने और उन्हें क्लीन चिट देने का प्रयास किया गया है। पुस्तक में गलत तथ्य प्रस्तुत करने के लिए सोनिया को माफी मांगनी चाहिए। 

 

उन्होंने कहा कि जांच और न्यायिक प्रक्रिया में बाधाएं उत्पन्न करने जाने के कारण कई महत्वपूर्ण फाइलें और सबूत लगभग 18 साल बाद सामने आए। अब इस पुस्तक के माध्यम से ऐतिहासिक तथ्यों को तोड़-मरोड़कर नरसंहार की वास्तविक सच्चाई को झुठलाने का प्रयास बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। 

सोनिया ने पुस्तक में क्या लिखा
सोनिया गांधी ने अपनी पुस्तक में लिखा है कि 31 अक्तूबर 1984 को इंदिरा गांधी की हत्या के बाद राजीव गांधी ने उसी रात सेना प्रमुख जनरल एएस वैद्य से सेना बुलाने के लिए कहा था लेकिन जनरल वैद्य ने दिल्ली के निकट तैनात सैन्य इकाइयों में सिख जवानों की मौजूदगी के कारण उन्हें तैनात करने से परहेज किया और देहरादून जैसी दूर-दराज की जगहों से सेना बुलवाई।
विज्ञापन

फूलका के अनुसार, यह बयान तथ्यों से मेल नहीं खाता। इसके माध्यम से सेना की तैनाती में हुई देरी की जिम्मेदारी तत्कालीन सेना प्रमुख पर डालने का प्रयास किया गया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें