फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab: पिता के अंतिम संस्कार के लिए दुबई से लौटा था अजीत सिंह, संदिग्ध परिस्थितियों में गई जान; पसरा मातम

Thu, 30 Jul 2026 01:39 PM IST
Nivedita संवाद न्यूज एजेंसी, श्री आनंदपुर साहिब

सार

तीन दिनों के भीतर पिता और पुत्र की मौत से पूरे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। गांव में शोक का माहौल है और बड़ी संख्या में लोग शोक संतप्त परिवार को सांत्वना देने पहुंच रहे हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
श्री आनंदपुर साहिब में पिता पुत्र की माैत - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

श्री आनंदपुर साहिब हलके के गांव मटौर में तीन दिनों के भीतर पिता और पुत्र की मौत से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। परिवार गहरे सदमे में है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार बिजली विभाग से सेवानिवृत्त कर्मचारी गांव मटौर (बप्पल) निवासी 75 वर्षीय हरि सिंह का तीन दिन पहले हृदय गति रुकने से निधन हो गया था। उनका 45 वर्षीय बेटा अजीत सिंह उर्फ पम्मा, दुबई में ट्राला चालक है। वह पिता के अंतिम संस्कार और रस्मों में शामिल होने के लिए गांव लौटा था।
 
परिवार अभी पिता के निधन के गम से उबर भी नहीं पाया था कि बीती रात अजीत की भी संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों ने आशंका जताई है कि उसकी मौत सांप के काटने से हुई हो सकती है। हालांकि मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


अजीत सिंह अपने पीछे पत्नी और तीन छोटे-छोटे बच्चों को छोड़ गया है। तीन दिनों के भीतर पिता और पुत्र की मौत से पूरे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। गांव में शोक का माहौल है और बड़ी संख्या में लोग शोक संतप्त परिवार को सांत्वना देने पहुंच रहे हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा और उसी आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें