जालंधर की रामा मंडी स्थित गुलमोहर एवेन्यू में स्नेचिंग की वारदात से इलाके में दहशत फैल गई। घर के बाहर सीढ़ियों पर बैठी महिला जसबीर कौर को निशाना बनाकर बाइक सवार एक अज्ञात लुटेरा उनका मोबाइल फोन और सोने की चेन झपटकर फरार हो गया। पीड़ित परिवार के मुताबिक, दोनों सामान की कुल कीमत करीब 1.35 लाख रुपये है।
घटना के बाद परिवार ने आरोपी की पहचान या उसके बारे में पुख्ता जानकारी देने वाले व्यक्ति को 10 हजार रुपये का इनाम देने की घोषणा की है।जसबीर कौर ने बताया कि वारदात बुधवार शाम करीब 7:15 बजे हुई। वह अपने घर के बाहर सीढ़ियों पर बैठी थीं और उनके बच्चे पास में खेल रहे थे।