सुनाम में मार्च निकालते बाइक सवार किसान
- फोटो : संवाद
भारतीय किसान यूनियन एकता उगराहां के आह्वान पर संयुक्त मोर्चा के तहत गांवों में केंद्र सरकार द्वारा लाए जा रहे कानूनों के विरोध में मोटरसाइकिल मार्च निकाला गया। मार्च के दौरान किसानों, मजदूरों और विभिन्न संगठनों के नेताओं ने केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की।
इस मौके पर नेताओं ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा प्रस्तावित बिजली एक्ट-2025, लेबर कोड बिल, बीज (सीड) बिल, मनरेगा से संबंधित बिल सहित अन्य कानून किसानों और मजदूर वर्ग के हितों पर सीधा हमला हैं। इन कानूनों के जरिए केंद्र सरकार देश की मंडी व्यवस्था और सार्वजनिक संसाधनों को कारपोरेट घरानों के हवाले करना चाहती है।
नेताओं ने स्पष्ट किया कि पंजाब के किसान और आम लोग एकजुट होकर इन काले कानूनों को किसी भी कीमत पर लागू नहीं होने देंगे। जरूरत पड़ी तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।मोटरसाइकिल मार्च में जिला प्रधान अमरीक सिंह गंधुआं, बीकेयू एकता उगराहां ब्लॉक सुनाम के सचिव राम शरण सिंह, ब्लॉक के प्रेस सचिव सुखपाल सिंह माणक कणकवाल, हरमेल सिंह महिरोक (ऑल इंडिया किसान फेडरेशन), जसवंत सिंह बहिरवाल (राजेवाल), बिजली बोर्ड से अजय कुमार, नरेंद्र कुमार शर्मा, रणदीप होर पटोला, जसवीर कौर उगराहां, मनजीत कौर तोलावाल, बलजीत कौर खडियाल, यादविंदर सिंह चठे नट्टके, जीत सिंह गंधुआं सहित छाजली शराब फैक्टरी यूनियन के प्रतिनिधि बिंदरपाल सिंह सहित कई अन्य नेता व कार्यकर्ता मौजूद रहे।