फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरहदी गांवों में पसरा सन्नाटा: ड्रोन हमलों के बाद लोगों ने छोड़े अपने घर, लाैटने की उम्मीद आज की बातचीत पर

Mon, 12 May 2025 01:48 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर (पंजाब)

सार

ग्रामीण गुरदेव सिंह का कहना है कि गांव में पूरी तरह से सन्नाटा है, बहुत कम लोग गांव में रह गए हैं। आज दोनों देशों के बीच होने वाली बैठक के निर्णय का इंतजार कर रहे हैं। निर्णय शांति वाला रहा तो लोग अपने घरों को लौटेंगे।
विज्ञापन
फिरोजपुर में सीमावर्ती गांवाें में पसरा सन्नाटा। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिरोजपुर में शुक्रवार की रात को पाकिस्तान ड्रोन द्वारा किए गए हमले के बाद से सीमावर्ती गांव के लोग अपना कीमती सामान, बच्चे और पशुओं को लेकर सुरक्षित जगहों पर चले गए थे। शनिवार को युद्ध विराम की घोषणा के बाद भी वे अपने घरों में नहीं लौटे हैं।  
विज्ञापन


हुसैनीवाला से सटे सीमावर्ती गांव में सन्नाटा पसरा है। वहां जो लोग मौजूद हैं उनका कहना है कि जो लोग यहां से गए हैं और जो लोग यहां अभी तक रह रहे हैं यह सभी भारत-पाकिस्तान के बीच में सोमवार को होने वाली बैठक के निर्णय का इंतजार कर रहे हैं। उसी के बाद जो लोग गांव छोड़कर गए हैं वह अपने घरों को वापस लौटेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीण गुरदेव सिंह का कहना है कि गांव में पूरी तरह से सन्नाटा है, बहुत कम लोग गांव में रह गए हैं। आज दोनों देशों के बीच होने वाली बैठक के निर्णय का इंतजार कर रहे हैं। निर्णय शांति वाला रहा तो लोग अपने घरों को लौटेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें