फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kapurthala: घर में हुए धमाके से दहला शेखूपुर, एक घायल; माैके पर पहुंचे सहमे लोग तो पूरा सच आ गया सामने

Mon, 12 May 2025 01:23 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, कपूरथला (पंजाब)

सार

कपूरथला के शेखूपुर में युवक ने जब घर की लाइट जलाने की कोशिश की तो अचानक धमाका हुआ। इसमें युवक झुलस गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 
विज्ञापन
कपूरथला में माैके पर जमा लोग - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कपूरथला के क्षेत्र शेखूपुर में सुबह एक घर में अचानक जोरदार धमाका हुआ, इसमें एक व्यक्ति झुलस गया। उसे सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसकी हालत अब खतरे से बाहर है। पीड़ित परिवार की माने तो यह धमाका ऐसे हुआ जैसे कोई बिजली गिरी हो। घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंचे डीएसपी सब डिवीजन दीपकरण सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। 
विज्ञापन


प्राथमिक जांच में यह हादसा गैस लीक से हुआ लगता है। धमाके से झुलसे पीड़ित की पहचान सुखबीर सिंह पुत्र बलविंदर सिंह निवासी शेखूपुर खरबूजा मंडी के रूप में हुई है।  

यह भी पढ़ें:  Chandigarh Airport: चंडीगढ़ एयरपोर्ट से उड़ानें शुरू, ऑपरेशन सिंदूर के बाद किया गया था बंद
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि सुखबीर सिंह जब नहाकर बाथरुम से बाहर आया और उसने आंगन में लगी लाइट जलाई तो अचानक जोरदार धमाका हुआ। आंगन में लगी फाइबर शीट के साथ साथ लैंटर में दरारें आ गईं और मकान की खिड़कियां भी टूट गईं।  

विज्ञापन


सुखबीर सिंह के हाथ-पैर गंभीर रूप से झुलस गए है। उसका सिविल में ड्यूटी पर तैनात डॉ. जशन द्वारा उपचार किया जा रहा है। इस संबंध में पुलिस को सूचित कर दिया गया। 

आसपास के लोगों की माने तो उन्होंने सुबह एक जोरदार धमाका सुना और चमक भी देखी, जैसे बिजली गिरी हो, लेकिन कोई यह नहीं बता सका कि यह बिजली गिरी थी या शॉर्ट सर्किट था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें