फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब में सांप्रदायिक सौहार्द की मिसाल: सिख किसान ने दिखाया बड़ा दिल, मुस्लमानों को दान कर दी अपनी जमीन

Tue, 10 Feb 2026 01:55 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, मोगा (पंजाब)

सार

पंजाब में सांप्रदायिक सौहार्द की मिसाल देखने को मिली है। मोगा में सिख किसान ने बड़ा दिल दिखाते हुए गांव में रह रहे मुस्लमान भाइयों को अपनी जमीन दान कर दी। 
विज्ञापन
मुस्लमानों को दान की गई जमीन को देखते पंचायत मेंबर। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मोगा जिले के गांव मेहिना में एक किसान ने आपसी भाईचारे की अनोखी मिसाल पेश करते हुए गांव के मुसलमान परिवारों के कब्रिस्तान तक जाने के लिए अपनी जमीन दान कर दी।

विज्ञापन


गांव में कुछ मुसलमान परिवार 1947 से पहले से रह रहे हैं। उनका कब्रिस्तान खेतों के बीच स्थित है लेकिन वहां जाने के लिए कोई पक्का रास्ता नहीं था। जब भी किसी की मौत होती थी तो मृतक को दफनाने के लिए लोगों को किसानों की खड़ी फसलों के ऊपर से होकर गुजरना पड़ता था। कुछ दिन पहले एक बुजुर्ग मुस्लिम महिला के निधन के बाद उनके जनाजे को गेहूं के खेतों से होकर कब्रिस्तान तक ले जाना पड़ा, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में रहा।

इस घटना के बाद गांव पंचायत ने कब्रिस्तान के लिए स्थायी रास्ता देने पर विचार किया। पंचायत के फैसले से सहमत होकर गांव के सिख किसान जगदीश सिंह ने कब्रिस्तान तक जाने के लिए अपनी जमीन दान करने का फैसला लिया। इससे पहले भी इसी गांव में एक सिख परिवार ने मस्जिद के लिए जमीन दान की गई थी। इस कदम से मोगा के इस किसान ने फिर से सांप्रदायिक सौहार्द और आपसी भाईचारे की मिसाल कायम की है।
विज्ञापन


किसान जगदीश सिंह ने बताया कि गांव में 1947 से पहले से कुछ मुस्लिम परिवार रह रहे हैं और हम सभी एक परिवार की तरह मिलजुलकर रहते हैं। रास्ते के लिए जितनी भी जमीन की जरूरत होगी, हम देने को तैयार हैं।

मस्जिद के लिए भी दान की थी जमीन
गांववासियों का कहना है कि कब्रिस्तान के रास्ते के लिए जगदीश सिंह द्वारा दी गई जमीन ने गांव में फिर से आपसी भाईचारे का संदेश दिया है। इससे पहले भी एक सिख परिवार ने मस्जिद के लिए जमीन दान की थी, जो आपसी सौहार्द और एकता की मिसाल है। गांव के सरपंच अमनदीप सिंह भीमा ने बताया कि कब्रिस्तान तक जाने के लिए कागजों में कोई आधिकारिक रास्ता दर्ज नहीं है और न ही पहले कभी इसकी मांग की गई थी। उन्होंने कहा कि पटवारी से भी बातचीत हो चुकी है और जमीन को लिखित रूप में पक्का कर आधिकारिक तौर पर रास्ता तैयार करके दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें