पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला कत्ल मामले के गवाह पूर्व एसएचओ अंग्रेज सिंह का निधन हो गया है। वह काफी अरसे से बीमार थे। शुक्रवार को ही सिद्धू मूसवाला मामले में उनकी गवाही थी। अदालत ने उन्हें 4 जुलाई को बुलाया था मगर इससे पहले ही उनका निधन हो गया। जिस दिन मूसेवाला का कत्ल हुआ था, तब अंग्रेज सिंह थाना सीटी के एसएचओ थे। ऐेसे में उनकी गवाही काफी अहम थी।