पंजाब के पड़ोसी राज्य हरियाणा और अन्य राज्यों में एक बार फिर कोरोना संक्रमित मामले सामने आने को देखते हुए स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने सरकारी अस्पतालों को निर्देश जारी किए हैं। स्वास्थ्य मंत्री ने सरकारी अस्पतालों को निर्देश दिए हैं कि कोरोना के लक्षण के साथ आने वाले मरीजों के टेस्ट किए जाए। अगर कोई पॉजिटिव पाया जाता है, उसकी सूचना तत्काल विभाग के साथ साझा किया जाए।
विज्ञापन
स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि जो लोग कोरोना पॉजिटिव आते हैं, उनका पता लेकर घर के लोगाें को क्वारंटाइन किया जाए और जरूरी एहतियात बरतें जाए। उन्होंने कहा कि पंजाब में अगर आने वाले समय में इस प्रकार के मामले आते हैं तो इसे देखते हुए विदेश से पंजाब आने वाले लोगों के लिए सरकार हेल्थ एडवाइजरी जारी करेगी।