पंजाबी गायक शुभदीप उर्फ सिद्धू मूसेवाला पर बीबीसी ने द कॉलिंग किलिंग के दो एपिसोड जारी किए हैं। इन दोनों एपिसोड में शुभदीप के पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला बनने तक के सफर को दर्शया गया है। बीबीसी ने अपनी इस डॉक्यूमेंट्री में गैंगस्टर गोल्डी बराड़ द्वारा दिए गए इंटरव्यू और उसके कबूलनामे को भी पेश किया है।
बीबीसी की इस डॉक्यूमेंट्री में गैंगस्टर गोल्डी बराड़ ने सिद्धू मूसेवाला की हत्या की जिम्मेदारी ली है। गोल्डी बराड़ ने मूसेवाला की हत्या के पीछे सबसे बड़ी वजह अगस्त 2021 में मोहाली में विक्की मिड्डूखेड़ा की एक एटीएम के बाहर हत्या कराना बताया है।
गोल्डी बराड़ ने कहा कि मिड्डूखेड़ा की मौत का बदला लेने के लिए सिद्धू मूसेवाला को मरवाने के लिए उसने पूरी प्लानिंग की थी। गोल्डी बराड़ ने यहां तक दावा किया कि सिद्धू मूसेवाला अपने राजनीतिक नेटवर्क और पुलिस का उनके गैंग के लोगों के खिलाफ कर रहा था। वह उनके दुश्मन गैंग के लोगों की मदद कर रहा था, जिसके चलते लॉरेंस और गोल्डी बराड़ की मूसेवाला के साथ दुश्मनी बढ़ी।