पंजाब के बरनाला में पंजाबी गायक गुलाब सिद्धू के घर पर फायरिंग का मामला सामने आया है। शनिवार रात नकाबपोश बदमाशों ने इस घटना को अंजाम दिया। पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हुई। हमलावरों ने पंजाबी गायक के घर पर कई राउंड फायर किए।
विज्ञापन
👉 Several shots were fired late at night at Singer Gulab Sidhu’s home in Farwahi, Barnala, spreading fear.
👉 Law and order has collapsed under Guru Dokhi’s rule.
👉 Farmers, artists, traders and common Punjabis are unsafe. Only gangsters and Guru Dokhi’s goons are safe.… pic.twitter.com/VruxwvivhB
बाइक पर आए थे बदमाश
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक बाइक पर सवार तीन बदमाशों ने कथित तौर पर गोलीबारी की। इस घटना में किसी को कोई चोट नहीं आई है। घटना के समय गुलाब सिद्धू घर पर मौजूद नहीं थे, लेकिन उनके परिवार के सदस्य मौजूद थे। इस घटना के बाद परिवार सहमा हुआ है। यह वारदात बरनाला जिले के फरवाही गांव में हुई है जहां पंजाबी गायक का घर है। बदमाश घर के गेट पर फायरिंग कर फरार हो गए। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विक्रम सिंह मजीठिया ने X पर किया पोस्ट
पूर्व मंत्री व अकाली दल के वरिष्ठ नेता विक्रम सिंह मजीठिया ने घटना को लेकर X पर पोस्ट किया। उन्होंने हमलावरों की सीसीटीवी फुटेज को शेयर करते हुए कहा कि आप के राज में कानूनी व्यवस्था बदहाल है। उन्होंने अपने पोस्ट में कहा आप के राज में ना किसान सुरक्षित हैं, ना कलाकार, ना व्यापारी और ना ही आम पंजाबी सुरक्षित हैं। पंजाब में अब सिर्फ गैंगस्टर सुरक्षित हैं।