पंजाब के मोगा में एक दुकानदार ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान गैरी के रूप में हुई है, जो धर्मकोट में रेडीमेड कपड़ों की दुकान करता था।
मोगा-जालंधर रोड पर गांव चौधरीवाला के पास एक कपड़ा कारोबारी ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। उनका शव उनके स्कॉर्पियो गाड़ी में मिला। मृतक की पहचान गुरप्रीत सिंह उर्फ गैरी (29) निवासी धर्मकोट के रूप में हुई है। वे जो रेडीमेड कपड़ों की दुकान चलाते थे।
विज्ञापन
गुरप्रीत सिंह सुबह अपनी दुकान पर पहुंचे थे और अपने भाई को यह कहकर निकले कि वह अपनी गाड़ी धुलवाने जा रहे हैं। काफी समय तक वापस न लौटने और फोन न उठाने पर उनके भाई ने गाड़ी की जीपीएस लोकेशन ट्रैक की। जब परिजन मौके पर पहुंचे तो गुरप्रीत सिंह गाड़ी के अंदर खून से लथपथ थे। उन्हें मोगा के सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
थाना प्रभारी लक्ष्मण सिंह ने बताया कि बुधवार दोपहर करीब 12 बजे उन्हें सूचना मिली थी कि मोगा-जालंधर रोड पर गोली चली है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। वहां कार में जहां गुरप्रीत सिंह उर्फ गैरी खून से लथपथ मिले। उन्हें तुरंत मोगा के सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। गुरप्रीत सिंह को गोली कान के पास लगी थी जिसके कारण उनकी मौत हो गई। गुरप्रीत ने अपने लाइसेंसी रिवाॅल्वर से खुद को गोली मारी जिससे उनकी मौत हो गई। उनके भाई के बयान के मुताबिक वे काफी दिन से परेशान थे। गैरी शादीशुदा था और दो बच्चों का पिता था।