फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब में आप को झटका: खरड़ की विधायक अनमोल गगन मान ने दिया इस्तीफा, सियासत भी छोड़ी; कहा- दिल भारी हो रहा है

Sat, 19 Jul 2025 04:14 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

गायिका रहीं अनमोल गगन मान 2020 में आम आदमी पार्टी में शामिल हुई थी। उन्होंने 2022 के विधानसभा चुनाव में खरड़ से जीत हासिल की थी। 
विज्ञापन
अनमोल गगन मान का इस्तीफा - फोटो : X @AnmolGaganMann
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

खरड़ की विधायक अनमोल गगन मान ने विधानसभा से इस्तीफा दे दिया है। मान ने एक ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। उन्होंने लिखा कि मेरा दिल भारी है, लेकिन मैंने राजनीति छोड़ने का फैसला कर लिया है। विधायक पद से स्पीकर को दिया गया मेरा इस्तीफा स्वीकार किया जाए। मेरी शुभकामनाएं पार्टी के साथ हैं। मुझे उम्मीद है कि पंजाब सरकार जनता की उम्मीदों पर खरी उतरेगी
विज्ञापन

2020 में हुई थी पार्टी में शामिल

अनमोल गगन मान पंजाब सरकार में पर्यटन मंत्री रह चुकी हैं। अनमोल गगन मान का पंजाबी गायिका से मंत्री तक का सफर काफी दिलचस्प है। उन्होंने साल 2020 में आम आदमी पार्टी ज्वाइन की थी। उन्होंने 2022 के विधानसभा चुनाव में शिरोमणि अकाली दल के प्रत्यशी रणजीत सिंह गिल को करीब 37718 मतों से हराया था। 2022 विधानसभा चुनाव में जीतने वालीं वह सबसे युवा नेताओं में से एक हैं। अनमोल गगन मान ने पार्टी का कैंपेन गीत भी तैयार किया था।

यह भी पढ़ें: बिक्रम मजीठिया की न्यायिक हिरासत बढ़ी: चंडीगढ़ और मोहाली में मजीठिया के ठिकानों पर विजिलेंस और SIT की रेड

माॅडलिंग और गायकी में कमाया था नाम

अनमोल गगन मान का जन्म 1990 में मानसा में हुआ था। उनकी पढ़ाई-लिखाई चंडीगढ़ से हुई। इसके बाद उन्होंने पहले मॉडलिंग फिर गायकी में अपना करियर बनाया। पिछले साल जून में  एडवोकेट शाहबाज सोही के साथ उनकी शादी हुई थीं। 

वहीं एक दिन पहले शिरोमणि अकाली दल के वरिष्ठ नेता व रियल एस्टेट कारोबारी रणजीत सिंह गिल ने अकाली दल छोड़ने का एलान किया था। 

सुखपाल खैरा ने साधा निशाना 

अनमोल गगन मान के इस्तीफे पर कांग्रेस विधायक सुखपाल खैरा ने प्रतिक्रिया दी है। खैरा ने एक्स पर लिखा-अनमोल गगन मान का राजनीति छोड़ने का फैसला अरविंद केजरीवाल के पूर्ण विश्वासघात को दर्शाता है। मान आम आदमी पार्टी की इस्तेमाल करो फेंक दो वाली गंदी राजनीति की पहली शिकार नहीं हैं, बल्कि प्रशांत भूषण से लेकर गुरप्रीत घुग्गी तक लंबी सूची है। भगवंत मान सरकार के दिन अब गिने-चुने रह गए हैं। 
 
विज्ञापन

वड़िंग बोले-जब आग भड़कती है तो

पंजाब कांग्रेस के प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने अनमोल गगन मान के इस्तीफे पर कहा कि पंजाब आप में सब कुछ ठीक नहीं है। एक विधायक को पार्टी से निलंबित कर दिया गया और एक महीने से भी कम समय में एक और विधायक ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया और राजनीति छोड़ने की बात तक कह दी। हालांकि, यह आप का अंदरूनी और आंतरिक मामला है। लेकिन जब आग भड़कती है, तो उसकी लपटें दूर-दूर तक फैलती हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें