राजोआना की चिट्ठी के बाद के बाद टाला फैसला
पूर्व मुख्यमंत्री बेअंत सिंह की हत्या के दोषी पटियाला जेल में बंद आतंकवादी बलवंत सिंह राजोआना की चिट्ठी के बाद शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने सिख म्यूजियम में पूर्व प्रधानमंत्री डा. मनमोहन सिंह की तस्वीर लगाने का फैसला टाल दिया है। कमेटी का कहना है कि इस पर पुनर्विचार होगा और सिख संगत की राय ली जाएगी। उल्लेखनीय है कि 13 मई 2925 को एसजीपीसी कार्यकारिणी की बैठक में सर्वसम्मति से फैसला लिया गया था कि डा. मनमोहन सिंह समेत पांच पंथक हस्तियों की तस्वीरें कमेटी के सिख म्यूजिम में लगाई जाएंगी। पटियाला जेल में बंद आतंकवादी बलवंत सिंह राजोआना ने एसजीपीसी के प्रधान एडवोकेट हरजिंदर सिंह को पत्र लिख कर उक्त फैसले पर एतराज जताया था।