फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब में स्कूल बस हादसे का शिकार: नशे में धुत था ड्राइवर, 40 बच्चे थे सवार, मची चीख-पुकार, तीन की हालत गंभीर

Fri, 07 Mar 2025 02:21 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, मोगा (पंजाब)

सार

मोगा में शुक्रवार सुबह एक निजी स्कूल की बस हादसे का शिकार हो गई। बस में लगभग 40 बच्चे सवार थे। बस का चालक शराब के नशे में बस दौड़ा रहा था।
विज्ञापन
स्कूल बस हादसे का शिकार। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब के मोगा में शुक्रवार सुबह बड़ा हादसा हुआ है। मोगा के निहाल सिंह वाला में 35 से 40 बच्चों से भरी एक निजी स्कूल की बस अनियंत्रित होकर खेत में पलट गई। बस में सवार बच्चे चीखने-चिल्लाने लगे। मौके पर लोगों ने बच्चों को बस से बाहर निकाला और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। बताया जा रहा है कि तीन बच्चों को गंभीर चोटें आई हैं। उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। 
विज्ञापन


विज्ञापन


मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि बस की स्पीड ज्यादा थी। इस वजह से चालक नियंत्रण खो बैठा। स्कूल बस का चालक शराब के नशे में था। वह नशे में धुत होकर बस चला रहा था। ड्राइवर को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया गया है। वहीं मौके पर पुलिस ने पहुंच कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें