फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नयागांव व कांसल के लोगों को राहत: नहीं टूटेगा किसी का घर, ईको सेंसिटव जोन का दायर 100 मीटर से ज्यादा नहीं होगा

Wed, 19 Mar 2025 08:57 PM IST
अंकेश ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

सुखना वाइल्डलाइफ सेंचुरी से पंजाब के मोहाली में पड़ने वाले कांसल और नयागांव के 100 मीटर के दायरे के बाहर अब डिमोलिशन नहीं होगी। चंडीगढ़ प्रशासन ने सुप्रीम कोर्ट में सुखना वाइल्ड लाइफ सेंचुरी के तीन किलोमीटर के दायरे में निर्माण पर रोक और बाकी निर्माण को तोड़े जाने की अपील की थी।
विज्ञापन
सुखना लेक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अब नयागांव के करीब दो लाख की आबादी को राहत मिल गई है। वजह है पंजाब सरकार के वन एवं वन्यजीव संरक्षण विभाग ने सुखना वाइल्ड लाइफ सेंक्चुरी के लिए इको सेंसिटिव जोन (ईएसजेड) को 100 मीटर से बढ़ाकर 3 किलोमीटर करने की प्रस्तावित अधिसूचना को वापस ले लिया है। सुप्रीम कोर्ट द्वारा दिए गए आदेश के बाद ऐसा किया गया है। जिससे स्थानीय लोगों को राहत मिली है।

नयागांव इलाके में फिलहाल दो लाख के करीब आबादी है। नयागांव इलाके के गांव कांसल, शिवालिक विहार, नाडा, गांव करोरां के लाखों लोगों को इस का फायदा होगा। पंजाब भवन में आम जनता की राय सुनने और उनका समाधान करने के लिए तीन सदस्यीय समिति में ( वन मंत्री पंजाब, आवास और शहरी विकास विभाग मंत्री और स्थानीय सरकार विभाग मंत्री) द्वारा चार दिसंबर को एक सार्वजनिक सुनवाई आयोजित की गई थी। जिसमें नयागांव इलाके के काफी बुद्धिजीवी, नगर के पार्षद एवं अन्य गणमान्य लोग पहुंचे थे जिन्होंने अपने विचार और आपत्ति इस मुद्दे पर रखे थे। कई बार लोगों ने नयागांव इलाके में इस बारे में संघर्ष भी किया तब जाकर यह है 3 किलोमीटर का दायरा 100 मीटर किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें