फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब में सफाई कर्मियों की हड़ताल खत्म: मान सरकार ने मानी मांगें, दोगुना होगा वेतन

Mon, 03 Aug 2026 10:02 PM IST
शाहिल शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़

सार

10 हजार वेतन पाने वाले कर्मियों को अब 20,500 रुपये वेतन मिलेगा। जिन कर्मियों को आउटसोर्स पर तीन साल हो गए हैं, उन्हें अनुबंध पर रखा जाएगा।
विज्ञापन
सफाई कर्मचारियों की हड़ताल समाप्त - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब के कैबिनेट मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने एक्स पर जानकारी साझा करते हुए घोषणा की है कि राज्य में चल रही सफाई कर्मचारियों की हड़ताल पूरी तरह समाप्त हो गई है। मंत्री बैंस ने आश्वासन दिया है कि अगले 24 घंटों के भीतर पूरे पंजाब में व्यापक सफाई अभियान चलाकर पूरे राज्य को साफ कर दिया जाएगा और 'मिशन क्लीन पंजाब' को पुनः गति दी जाएगी।

विज्ञापन


उन्होंने हड़ताल के दौरान आम जनता को हुई असुविधा के लिए खेद व्यक्त करते हुए बताया कि सफाई कार्य अब पूर्ण रूप से शुरू हो चुका है। गौरतलब है कि पंजाब में संविदा (कॉन्ट्रैक्ट) सफाई कर्मचारियों की वेतन वृद्धि और नियमितीकरण (पक्का करने) जैसी मांगों को लेकर हड़ताल जारी थी। पंजाब सरकार द्वारा मानदेय को बढ़ाकर ₹20,500 प्रति माह करने और 5 साल की सेवा पूरी करने वाले कर्मचारियों को पक्का करने तथा तीन साल से कार्यरत आउटसोर्स कर्मचारियों को सीधे अनुबंध पर लेने के फैसले के बाद कर्मचारियों के साथ सहमति बन सकी। सरकार के इस कदम से राज्य के विभिन्न शहरों में फैले कचरे के निस्तारण का काम अब युद्ध स्तर पर शुरू कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें