फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संगरूर सड़क हादसा: मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख की मदद का एलान, घायलों के इलाज का जिम्मा उठाएगी सरकार

Mon, 19 Oct 2026 12:57 PM IST
Nivedita न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

मंत्री वरिंदर कुमार गोयल ने कहा कि यह बहुत दुखद घटना है। पंजाब सरकार इस घटना में घायल हुए लोगों को हर संभव मदद दे रही है। जान गंवाने वालों के परिजनों को 2-2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी।
विज्ञापन
घायलों से मिलने पहुंचे मंत्री हरपाल चीमा और वरिंदर कुमार गोयल - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

संगरूर के लहरागागा-जाखल रोड पर रविवार को काम कर रहे मनरेगा के आठ मजदूरों की एक तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से मौत हो गई थी, जबकि कई अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे। सोमवार को मंत्री हरपाल चीमा और वरिंदर गोयल ने अस्पताल में हादसे में घायल हुए लोगों से मुलाकात की।
विज्ञापन




चीमा ने कहा कि जिन लोगों की जान गई है, उनके परिवारों के प्रति मैं अपनी संवेदना व्यक्त करता हूं। हम यह सुनिश्चित कर रहे हैं कि घायलों को सही इलाज मिले। यह बहुत दुखद घटना है। आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। जान गंवाने वाले प्रत्येक व्यक्ति के परिजनों को 2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी। 
विज्ञापन


मंत्री वरिंदर कुमार गोयल ने कहा कि यह बहुत दुखद घटना है। पंजाब सरकार इस घटना में घायल हुए लोगों को हर संभव मदद दे रही है। जान गंवाने वालों के परिजनों को 2-2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें