फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गृहमंत्री अमित शाह का पंजाब दौरा: भाजपा पर बरसे केजरीवाल, कहा-अपने राज्यों में तो कानून-व्यवस्था संभलती नहीं

Mon, 19 Oct 2026 12:12 PM IST
Nivedita न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 20 अक्तूबर को पंजाब पहुंचकर मानसा, संगरूर और गुरदासपुर में नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले लोगों की मौत के मामलों में उनके परिजनों से मुलाकात करेंगे। शाह ने पंजाब की आप सरकार पर नशे के कारोबार को लेकर गंभीर आरोप लगाए हैं।
विज्ञापन
अरविंद केजरीवाल और अमित शाह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के मंगलवार को पंजाब दौरे से पहले आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने भाजपा पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कानून-व्यवस्था के मुद्दे पर भाजपा को घेरते हुए गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का जिक्र किया और आरोप लगाया कि केंद्र सरकार ने उसे अपराध करने की सहूलियतें दी हुई हैं। केजरीवाल ने कहा कि भाजपा को वोट देना पंजाब में गैंगस्टर को न्योता देने जैसा होगा।
विज्ञापन


केजरीवाल ने सोमवार को सोशल मीडिया मंच एक्स पर पोस्ट कर कहा, अपने राज्यों में इनसे कानून व्यवस्था संभलती नहीं। देश के सबसे बड़े गैंगस्टर को इन्होंने अपना दामाद बनाया हुआ है और उसे भारत ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में अपराध करने की सारी सहूलियत दी हुई हैं।

उन्होंने कहा कि और कल ये पंजाब आएंगे कानून व्यवस्था पर ज्ञान देने। पंजाब के लोगों को पता है कि इन्हें वोट देना इनके दामाद को पंजाब में न्योता देने जैसा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें