फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिर चंडीगढ़ आएंगे किसान: एसकेएम ने किया बड़ा एलान, पंजाब विधानसभा घेरने के लिए कूच करेगा संयुक्त किसान मोर्चा

Sun, 16 Mar 2025 05:40 PM IST
अंकेश ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

किसानों की तरफ से एक बार फिर से चंडीगढ़ कूच की घोषणा की गई है। संयुक्त किसान मोर्चा (एसकेएम) इस बार चंडीगढ़ स्थित पंजाब विधानसभा को घेरने की तैयारी में है।
विज्ञापन
किसानों का चंडीगढ़ कूच - फोटो : अमर उजाला (फाइल)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

संयुक्त किसान मोर्चा (एसकेएम) की तरफ से एक बार फिर से पंजाब हरियाणा की राजधानी चंडीगढ़ कूच का एलान किया गया है। इस बार एसकेएम की तरफ से पंजाब विधानसभा घेरने की तैयारी की जा रही है। किसानों ने 

विज्ञापन

26 मार्च को पंजाब विधानसभा की तरफ कूच का एलान किया है। सेक्टर-34 ग्राउंड में किसान एकत्रित होंगे और विधानसभा की तरफ कूच करेंगे। 

इससे पहले पांच मार्च को एसकेएम की तरफ से चंडीगढ़ कूच की कोशिश की जा चुकी है। हालांकि चंडीगढ़ की सभी सीमाएं पुलिस ने सील कर दी थी, जिस वजह से किसान चंडीगढ़ में घुस नहीं पाए थे। वहीं, किसानों ने सीएम मान को मांगों को लेकर खुली बहस की चुनौती दी थी, लेकिन सीएम मान के बैठक में न पहुंचने पर मोर्चे ने उनकी आलोचना की और कहा कि मान अपनी जिम्मेदारी से भाग रहे हैं।

किसानों के साथ बैठक छोड़कर चले गए थे सीएम मान 
एसकेएम नेता उगराहां ने कहा था कि मुख्यमंत्री भगवंत ने हमसे 5 मार्च के विरोध प्रदर्शन की हमारी योजना के बारे में पूछा, जिस पर हमने जवाब दिया कि चर्चा लंबित है और उसके बाद हम विरोध प्रदर्शन की अपनी योजना पर फैसला लेंगे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नाराज हो गए और बैठक से चले गए। हालांकि, बाद में मुख्यमंत्री मान ने कहा कि उनके दरवाजे किसानों के साथ बातचीत के लिए हमेशा खुले हैं, लेकिन आंदोलन के नाम पर जनता को असुविधा और परेशान करने से बचना चाहिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार समाज के विभिन्न वर्गों से संबंधित मुद्दों को बातचीत के माध्यम से हल करने के लिए हमेशा तैयार है, ताकि रेलवे या सड़क अवरोधों के माध्यम से आम आदमी को परेशानी से बचाया जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें