तरनतारन की विधायक सीट डॉ. कश्मीर सिंह सोहल के निधन के बाद खाली हो गई है। सोहल ने 27 जून 2025 को कैंसर के चलते अमृतसर के निजी अस्पताल में अंतिम सांस ली। वे 66 वर्ष के थे।
पंजाब के तरनतारन उपचुनाव के लिए सियासी दलों ने कमर कस ली है। इसी सिलसिले में शिरोमणि अकाली दल (शिअद) ने अपना उम्मीदवार भी घोषित कर दिया है। शिअद प्रमुख सुखबीर सिंह बादल ने तरनतारन उपचुनाव के लिए आजाद ग्रुप की मुखिया प्रिंसिपल सुखविंदर कौर रंधावा को पार्टी उम्मीदवार घोषित किया है। उन्होंने इस मौके पर आजाद ग्रुप का शिरोमणि अकाली दल में शामिल होने पर स्वागत किया।
विज्ञापन
सुखबीर बादल ने कहा कि आजाद ग्रुप के साथ 43 वर्तमान सरपंच, 8 नगर परिषद पार्षद और दर्जनों पूर्व सरपंच व चेयरमैन भी शिअद में शामिल हुए हैं। उन्होंने रविवार को गांव जभाल में हुए जनसभा को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि यह रैली आगामी तरनतारन उपचुनाव में अकाली दल की जीत की नींव रख चुकी है। साथ ही पार्टी के वरिष्ठ नेता सरदार गुलजार सिंह रानीके को इस उपचुनाव का चुनाव प्रभारी नियुक्त किया गया है।
बता दें कि खालिस्तान समर्थक एवं खडूर साहिब से निर्दलीय सांसद अमृतपाल सिंह की पार्टी अकाली दल वारिस पंजाब दे, ने भी तरनतारन उपचुनाव लड़ने का फैसला लिया है। अमृतपाल सिंह के पिता तरसेम सिंह कुछ दिन पहले कहा था कि पार्टी ने फैसला लिया है कि उपचुनाव में अपना उम्मीदवार उतारेगी।
विज्ञापन
डॉ. कश्मीर सिंह सोहल की मृत्यु के बाद खाली हुई सीट
तरनतारन की विधायक सीट डॉ. कश्मीर सिंह सोहल के निधन के बाद खाली हो गई है। सोहल ने 27 जून 2025 को कैंसर के चलते अमृतसर के निजी अस्पताल में अंतिम सांस ली। वे 66 वर्ष के थे। वे 2022 चुनाव में पहली बार विधायक बने थे। उनकी मृत्यु के बाद इस सीट पर 6 महीने के भीतर उपचुनाव कराने की संभावना जताई जा रही है।