एक ट्रांसपोर्ट कंपनी द्वारा किए गए 2,450 करोड़ रुपये के लेनदेन की जांच के दौरान इस टैक्स चोरी का पता चला। इस मामले में देश के विभिन्न राज्यों की कुल 62 फर्में शामिल हैं, जिनमें पंजाब की लगभग 25 फर्में भी शामिल हैं।
पंजाब सरकार ने जीएसटी चोरी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए लगभग 425 करोड़ रुपये के टैक्स फर्जीवाड़े का खुलासा किया है। आबकारी और कर मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने बताया कि यह कार्रवाई मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देशों के तहत जीएसटी विभाग द्वारा की गई है।
एक ट्रांसपोर्ट कंपनी द्वारा किए गए 2,450 करोड़ रुपये के लेनदेन की जांच के दौरान इस टैक्स चोरी का पता चला। इस मामले में देश के विभिन्न राज्यों की कुल 62 फर्में शामिल हैं, जिनमें पंजाब की लगभग 25 फर्में भी शामिल हैं। पंजाब सरकार ने स्पष्ट किया है कि राज्य में टैक्स चोरी करने वालों के खिलाफ बेहद सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।