साहेब के पिता ने अपनी सारी जमीन ,पशु और घर के जेवर बेचकर उसे अमेरिका के लिए भेजा था। साहेब के जीजा गुरदीप सिंह ने बताया कि जब साहेब ग्वाटेमाला के नजदीक पहुंचा तो वहां पर उन्हें और अन्य नौजवानों को मानव तस्करों ने पकड़ लिया और उनका पिटाई का वीडियो बनाकर भेजा।
अच्छे भविष्य की तलाश में अमेरिका के लिए निकले साहेब सिंह और युवराज सिंह की ग्वाटेमाला में फिरौती ना मिलने के कारण डोंकरों ने हत्या कर दी।
विज्ञापन
साहेब सिंह दसूहा के गांव मोरियां से संबंधित था। दो बहनों का इकलौता भाई साहेब सिंह अक्तूबर 2024 को घर से सुनहरे भविष्य का सपना लेकर अमेरिका के लिए घर से निकला था। 21 साल का साहिब सिंह का रास्ते में डोंकरों ने कत्ल कर दिया।
साहेब के पिता ने अपनी सारी जमीन ,पशु और घर के जेवर बेचकर उसे अमेरिका के लिए भेजा था। साहेब के जीजा गुरदीप सिंह ने बताया कि जब साहेब ग्वाटेमाला के नजदीक पहुंचा तो वहां पर उन्हें और अन्य नौजवानों को मानव तस्करों ने पकड़ लिया और उनका पिटाई का वीडियो बनाकर भेजा ताकि हमसे फिरौती ले सके। पैसे ना मिलने के कारण उन्होंने साहेब और उसके साथ अन्य नौजवान युवराज जो हरियाणा से संबंधित था, की हत्या कर दी। हमें कुछ दिन पहले ही इस बात की जानकारी मिली।
परिवार का कहना है कि कुल 45 लाख रुपये हमने एजेंटों को दिए पर उन्हें हमें धोखा दिया क्योंकि एजेंटों ने हमें कहा था कि एक नंबर में साहेब को अमेरिका पहुंचाएंगे। परिवार ने इंसाफ की गुहार लगाते हुए एजेंटों के विरुद्ध सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग की है।