फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधानसभा सत्र: रंगला पंजाब फंड का विरोध हुआ तो सीएम मान ने याद दिलवा दी नेहरू की अपील, विरोधियों को दिया जवाब

Mon, 29 Sep 2025 09:16 PM IST
अंकेश ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

पंजाब विधानसभा सत्र के दूसरे दिन सदन में कई प्रस्ताव पास किए गए। हालांकि सरकार के रंगला पंजाब फंड को लेकर विपक्षी दलों ने आप को घेरा तो सीएम मान ने विरोधियों को जवाब दिया। 
विज्ञापन
सदन में बोलते सीएम भगवंत मान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब विधानसभा के विशेष सत्र के दौरान बाढ़ पीड़ितों के लिए मदद एकत्रित के मकसद से बनाया गया रंगला पंजाब फंड के विरोध पर भी मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सदन में कमान संभाली। सीएम ने कांग्रेसियों को अतीत की याद दिलवाते हुए नेहरू की अपील याद करवा दी। 

विज्ञापन


विरोधियों का जवाब देते हुए मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि यह एकजुट होकर चलने का समय है। मुख्यमंत्री ने पूछा कि राज्य सरकार रंगला पंजाब फंड का विरोध करने के पीछे विपक्ष का क्या तर्क है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने यह फंड सीएसआर और अन्य सामाजिक संस्थाओं से योगदान प्राप्त करने के लिए स्थापित किया है।

एक किस्सा साझा करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि 1962 के भारत-चीन युद्ध के दौरान देश के लोगों ने राष्ट्रीय रक्षा कोष में सोना दान किया था और पंजाबी लोगों ने उस समय के प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की अपील पर बड़ी मात्रा में सोना और करोड़ों रुपये का योगदान दिया था। उन्होंने कहा कि जब भी देश पर कोई संकट आता है लोग उसी उत्साह के साथ योगदान देते हैं लेकिन अब जब पंजाब संकट का सामना कर रहा है, तब ऐसे गैर-जिम्मेदाराना बयान जारी किए जा रहे हैं। मान ने दुख व्यक्त किया कि कांग्रेस नेता इस समय आधारहीन टिप्पणियां कर रहे हैं कि राज्य सरकार ने लोगों के लिए कब्र खोद दी है।
विज्ञापन


मेरी मंजिल पे नजर है...
सीएम शायराना अंदाज में कहा, जिस दिन से चला हूं मेरी मंजिल पे नजर है, आंखों ने कभी मील का पत्थर नहीं देखा। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार पूरे उत्साह के साथ काम कर रही है और गेहूं की फसल के लिए खेत तैयार करने के लिए मिट्टी निकालने का काम चल रहा है। उन्होंने विपक्ष से राजनीति से ऊपर उठकर बाढ़ प्रभावित लोगों की भलाई के लिए पूरे दिल से काम करने की अपील की।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें