श्री देवालय पूजक परिषद के अध्यक्ष और सेक्टर-18 स्थित श्री राधाकृष्ण मंदिर के पुजारी डॉ. लाल बहादुर दुबे ने बताया कि राखी बांधते समय भाई का मुख पूर्व या उत्तर दिशा की ओर रखना शुभ माना जाता है।
चंडीगढ़ में आज भाई-बहन के पवित्र रिश्ते का पर्व रक्षाबंधन धूमधाम से मनाया जा रहा है। सेक्टर 40 स्थित हनुमत धाम में 32 फीट ऊंचे हनुमान जी को 12 फुट की राखी बांधी गई।
विज्ञापन
इस बार पूर्णिमा तिथि के साथ आयुष्मान और सौभाग्य योग का संयोग बना है। इस बार रक्षाबंधन पर भद्रा नहीं है। श्री देवालय पूजक परिषद के अध्यक्ष और सेक्टर-18 स्थित श्री राधाकृष्ण मंदिर के पुजारी डॉ. लाल बहादुर दुबे ने बताया कि राखी बांधते समय भाई का मुख पूर्व या उत्तर दिशा की ओर रखना शुभ माना जाता है।
सेक्टर-30 के शिव शक्ति मंदिर के पुजारी पंडित श्याम सुंदर शास्त्री ने बताया कि रक्षाबंधन पर शतभिषा नक्षत्र रहेगा। धार्मिक मान्यता के अनुसार इसे भाई-बहन के रिश्ते में प्रेम और मजबूती के लिए शुभ माना जाता है।