फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झोटा हत्याकांड पर गरजे टिकैत: कहा- नशे के खिलाफ लड़ाई को अंजाम तक पहुंचाएंगे, केंद्र और मान सरकार पर बोला हमला

Sat, 24 Oct 2026 09:40 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, मानसा (पंजाब)

सार

टिकैत ने कहा कि नशे के कारोबार पर रोक लगाना केंद्र और पंजाब सरकार की जिम्मेदारी है। यदि सरकारें इस समस्या को खत्म करने के लिए गंभीर हैं, तो नशा तस्करों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई होनी चाहिए।
विज्ञापन
राकेश टिकैत, बीकेयू नेता - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय किसान यूनियन (बीकेयू) के राष्ट्रीय नेता राकेश टिकैत ने पंजाब में नशे के प्रसार के लिए केंद्र और पंजाब सरकार को जिम्मेदार ठहराया है। उन्होंने कहा कि नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले परविंदर सिंह झोटा की हत्या केवल एक युवक की मौत का मामला नहीं, बल्कि नशे के खिलाफ संघर्ष करने वालों की सुरक्षा और सरकारों की जवाबदेही से जुड़ा गंभीर मुद्दा है। टिकैत मानसा में झोटा को न्याय दिलाने की मांग को लेकर आयोजित धरने को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन


टिकैत ने कहा कि नशे के कारोबार पर रोक लगाना केंद्र और पंजाब सरकार की जिम्मेदारी है। यदि सरकारें इस समस्या को खत्म करने के लिए गंभीर हैं, तो नशा तस्करों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई होनी चाहिए। केवल घोषणाओं से काम नहीं चलेगा, बल्कि युवाओं को नशे से बचाने के लिए जमीनी स्तर पर ठोस कदम उठाने होंगे।

उन्होंने कहा कि परविंदर सिंह झोटा द्वारा शुरू की गई नशा विरोधी लड़ाई को उसके तार्किक अंजाम तक पहुंचाया जाएगा। इसके लिए किसानों, मजदूरों, युवाओं और सामाजिक संगठनों को एकजुट होकर संघर्ष तेज करना होगा। उन्होंने झोटा के हत्याकांड के दोषियों को कड़ी सजा दिलाने और नशा तस्करों के खिलाफ निर्णायक कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन


टिकैत ने कहा कि नशे के कारण बर्बाद हो रहे परिवारों का दर्द पूरे समाज का दर्द है। इस संघर्ष का उद्देश्य झोटा के परिवार को न्याय दिलाने के साथ ऐसा माहौल बनाना भी है, जिसमें नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले किसी अन्य युवा को अपनी जान न गंवानी पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें