फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सचिन पायलट से मिले वड़िंग: चुनावी रणनीति पर चर्चा, मगर कांग्रेस के प्रदर्शन से बनाई दूरी; जानिए क्यों?

Mon, 07 Sep 2026 09:45 PM IST
शाहिल शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़

सार

नवनियुक्त पंजाब कांग्रेस प्रभारी सचिन पायलट के जन्मदिन पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजा वड़िंग ने उनसे दिल्ली में मुलाकात की।  बैठक में विभिन्न विधानसभा चुनाव की तैयारियों समेत अन्य मुद्दों पर चर्चा हुई। 
विज्ञापन
सचिन पायलट से राजा वड़िंग की मुलाकात - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब कांग्रेस में नए प्रभारी की नियुक्ति के बाद सोमवार को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने पंजाब के नवनियुक्त प्रभारी सचिन पायलट से दिल्ली में मुलाकात की। पायलट के जन्मदिन के मौके पर हुई इस मुलाकात में वड़िंग ने उन्हें पंजाब की जिम्मेदारी संभालने पर शुभकामनाएं दीं। बैठक में पंजाब कांग्रेस की मौजूदा राजनीतिक स्थिति, संगठन को मजबूत करने और आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर चर्चा हुई।
विज्ञापन


विज्ञापन


 वड़िंग ने सचिन पायलट को दिया न्योता
कांग्रेस सूत्रों के मुताबिक मुलाकात के दौरान पंजाब सरकार के खिलाफ पार्टी के प्रस्तावित कार्यक्रमों पर भी चर्चा हुई। वड़िंग ने पायलट को 8 सितंबर को चंडीगढ़ में भगवंत मान सरकार के खिलाफ कांग्रेस की ओर से किए जाने वाले प्रदर्शन की जानकारी दी। सूत्रों के अनुसार, वड़िंग ने पायलट को प्रदर्शन में शामिल होने का न्योता भी दिया। हालांकि, पायलट ने फिलहाल इस कार्यक्रम में शामिल होने से दूरी बनाए रखने के संकेत दिए हैं।

पार्टी सूत्रों के अनुसार, पायलट फिलहाल पंजाब कांग्रेस के विभिन्न गुटों से अलग-अलग संवाद स्थापित करने और संगठन की जमीनी स्थिति समझने पर जोर देंगे इसलिए किसी एक गुट के कार्यक्रम में तत्काल भागीदारी से उन्होंने इन्कार कर दिया है।

बताते चलें कि कांग्रेस हाईकमान ने शनिवार को भूपेश बघेल को पंजाब प्रभारी पद से हटाकर सचिन पायलट को यह जिम्मेदारी सौंपी है। पंजाब कांग्रेस लंबे समय से अंदरूनी गुटबाजी से जूझ रही है। पायलट के सामने वड़िंग और पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के खेमों के बीच तालमेल कायम करने के साथ चुनावी संगठन को मजबूत करने की बड़ी चुनौती है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें