मौसम विभाग के अनुसार 22 और 23 अगस्त को आसमान आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और बारिश की संभावना है। इसके बाद 24 से 26 अगस्त तक बारिश की गतिविधियां धीमी पड़ सकती हैं। इस दौरान अधिकतम तापमान बढ़ेगा।
चंडीगढ़ में तेज बरसात हो रही है। आज चंडीगढ़ समेत पंचकूला और मोहाली में आज गरज-चमक के साथ बारिश का अनुमान भी जताया गया था। इससे पहले दो दिन की बारिश के बाद शुक्रवार को सुबह से आसमान में बादल छाए रहे लेकिन उमस से खास राहत नहीं मिली।
विज्ञापन
हवा में अधिकतम आर्द्रता 92 फीसदी तक पहुंचने से लोग पसीने और चिपचिपी गर्मी से परेशान रहे। मौसम विभाग ने 22 और 23 अगस्त को चंडीगढ़, मोहाली और पंचकूला में गरज-चमक के साथ बारिश और बौछारों का अनुमान जताया है। इससे सप्ताहांत में मौसम सुहाना रहने की उम्मीद है।
विज्ञापन
मौसम विभाग के अनुसार 22 और 23 अगस्त को आसमान आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और बारिश की संभावना है। इसके बाद 24 से 26 अगस्त तक बारिश की गतिविधियां धीमी पड़ सकती हैं। इस दौरान अधिकतम तापमान बढ़ेगा। 22 और 23 अगस्त को पारा करीब 36 डिग्री, 24 अगस्त को 37 और 25-26 अगस्त को 38 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का अनुमान है। न्यूनतम तापमान अगले पांच दिन 25 से 26 डिग्री के बीच रहेगा।
34.3 डिग्री रहा अधिकतम तापमान
चंडीगढ़ मौसम वेधशाला के अनुसार पिछले 24 घंटे में शहर का अधिकतम तापमान 34.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ जो सामान्य से एक डिग्री अधिक रहा। न्यूनतम तापमान 25.7 डिग्री सेल्सियस रहा। शुक्रवार शाम 5:30 बजे तक बारिश दर्ज नहीं की गई। अधिकतम आर्द्रता 92 फीसदी रहने से उमस बनी रही।
25-26 को फिर बढ़ेगी गर्मी
22-23 अगस्त की संभावित बारिश से सप्ताहांत में राहत मिलने की उम्मीद है। इसके बाद तापमान में फिर बढ़ोतरी हो सकती है। 25 और 26 अगस्त को पारा 38 डिग्री तक पहुंचने का अनुमान है। रात का तापमान 25-26 डिग्री के आसपास बना रहेगा।