फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुल्तानपुर लोधी में पुलिस पर गाड़ी चढ़ाने की कोशिश: एसएचओ ने भागकर बचाई जान, पुलिस टीम ने पीछा कर एक को धरा

Fri, 21 Aug 2026 03:31 PM IST
Nivedita संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर लोधी

सार

आरोपियों ने भागने के दौरान रास्ते में कई लोगों को भी वाहन से कुचलने का प्रयास किया, जिससे कुछ वाहनों को नुकसान पहुंचा और कुछ लोगों को चोटें आईं। मामले में आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। 
विज्ञापन
सुल्तानपुर लोधी पुलिस - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

थाना सुल्तानपुर लोधी क्षेत्र में नाकाबंदी के दौरान पुलिस ने रोकने का इशारा किया तो सफेद रंग की स्विफ्ट कार में सवार चार युवकों ने एसएचओ समेत पुलिसकर्मियों को कुचलने की कोशिश की। पुलिस टीम ने पीछा कर कार को गांव सिद्धपुर के पास से काबू कर लिया। कार में सवार एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि उसके तीन साथी मौके से फरार हो गए। 

विज्ञापन


थाना सुल्तानपुर लोधी के एसएचओ एसआई दविंदर पाल के अनुसार वह वीरवार को पुलिस पार्टी के साथ गांव तोती के बस अड्डे के पास नाकाबंदी कर संदिग्ध वाहनों की जांच कर रहे थे। इसी दौरान शाम करीब सात बजे डडविंडी की ओर से सफेद रंग की स्विफ्ट कार नंबर PB-10-DH-3022 आती दिखाई दी। कार में चार लोग सवार थे। 

पुलिस ने कार को रुकने का इशारा किया। इस पर जान से मार देने की नीयत से चालक ने कार की रफ्तार बढ़ाकर उनकी ओर गाड़ी चढ़ाने का प्रयास किया। पुलिस अधिकारी ने एक तरफ छलांग लगाकर अपनी जान बचाई। इसके बाद वरिष्ठ सिपाही विनोद कुमार, सिपाही मनप्रीत सिंह और सिपाही मुनीश ने कार को रोकने का प्रयास किया, लेकिन कार सवारों ने कथित तौर पर उनकी ओर भी वाहन चढ़ाने की कोशिश की। 
विज्ञापन


इसके बाद चालक ने कार को तेजी से पीछे किया और मोड़कर डडविंडी की ओर भगा दिया। पुलिस ने सरकारी वाहन से कार का पीछा शुरू किया। साथ ही कंट्रोल रूम और जिले की सभी नाकाबंदी व पेट्रोलिंग पार्टियों को अलर्ट कर दिया गया। करीब 7:40 बजे पुलिस टीम को सूचना मिली कि पीछा कर रही टीम ने कार को थाना सदर कपूरथला के अंतर्गत गांव सिद्धपुर के पास रोक लिया है। पुलिस ने कार समेत विशाल पुत्र बलविंदर निवासी सुंदर नगर, कपूरथला को गिरफ्तार कर लिया। कार में सवार तीन अन्य युवक मौके से फरार हो गए। 

पूछताछ में गिरफ्तार आरोपी विशाल ने फरार आरोपियों के नाम काकड़ा पुत्र मोहन, कबीर पुत्र साया और मनीष पुत्र तेकी, सभी निवासी सुंदर नगर कपूरथला बताए। पुलिस के अनुसार कार कबीर चला रहा था। पुलिस ने बताया कि आरोपियों ने भागने के दौरान रास्ते में कई लोगों को भी वाहन से कुचलने का प्रयास किया, जिससे कुछ वाहनों को नुकसान पहुंचा और कुछ लोगों को चोटें आईं। मामले में आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। 

फरार तीन आरोपियों की तलाश में पुलिस की ओर से छापेमारी की जा रही है। एएसपी सुल्तानपुर लोधी धीरेंद्र वर्मा ने बताया कि पुरानी टीम का बचाव रहा है। एक आरोपी को काबू कर लिया गया है। आरोपी कार सवारों ने गांव मोठांवाल के पास एक बाइक सवार और गांव तोती के पास एक कार को भी टक्कर मारते हुए फरार हो गए। उनकी धरपकड़ के लिए छापेमारी जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें