फाजिल्का की अनाज मंडी में घुटनों तक भरा पानी
- फोटो : संवाद
फिरोजपुर दाना मंडी में भीगा धान
वहीं, फिरोजपुर शहर की दाना मंडी में रविवार सुबह से हो रही लगातार बारिश के कारण खुले में पड़ा धान भीग रहा है। मंडी में धान की फसल को तिरपालों से ढककर सुरक्षित रखने के प्रयास किए गए हैं, लेकिन इसके बावजूद कई जगहों पर बारिश का पानी धान तक पहुंच गया, जिससे फसल प्रभावित हुई है। आसमान में लगातार बादल छाए रहने और बारिश जारी रहने से किसानों की चिंता बढ़ गई है। मंडियों में अपनी फसल लेकर पहुंचे किसान खरीद और मौसम को लेकर परेशान हैं। बारिश के कारण धान की गुणवत्ता प्रभावित होने की आशंका है। मंडी में बारिश के बीच किसानों के चेहरों पर उदासी साफ दिखाई दे रही है। किसानों को अब मौसम साफ होने का इंतजार है।
धान भीगने से बढ़ी किसानों की चिंता
- फोटो : संवाद
सुनाम में तेज हवा से धान की फसल बर्बाद
- फोटो : संवाद
वहीं, सुनाम अनाज मंडी के हालात इस समय बेहद नाजुक बने हुए हैं। मंडी में पहुंचे धान को बचाने के लिए किसानों और आढ़तियों ने तिरपाल से ढकने की कोशिश तो की, लेकिन मंडी परिसर में भारी जलभराव के चलते धान पानी में डूब गया है। वहीं, खेतों में खड़ी धान की फसल को तेज हवा ने नुकसान पहुंचाया है।