फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब में बारिश: कई जिलों में झमाझम ने उमस से दिलाई राहत, फरीदकोट में बुटीक की छत गिरी; जलभराव से परेशानी

Tue, 04 Aug 2026 12:50 PM IST
Nivedita न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

फरीदकोट में सोमवार रात हुई तेज बारिश दो परिवारों के लिए आफत बन गई। न्यू कैंट रोड स्थित बुटीक की छत गिरने से बुटीक की महिला संचालक कुलविंदर कौर की सिलाई मशीनें, ग्राहकों के तैयार व अधूरे सूट और अन्य जरूरी सामान मलबे में दबकर नष्ट हो गया।
विज्ञापन
फरीदकोट में गिरी बुटिक की छत - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब के कई इलाकों में मंगलवार को बरसात से माैसम का मिजाज बदल गया। लुधियाना और मोगा में तेज बरसात ने गर्मी से राहत दिलाई। 
विज्ञापन


वहीं फरीदकोट में सोमवार रात हुई तेज बारिश दो परिवारों के लिए आफत बन गई। न्यू कैंट रोड स्थित बुटीक की छत गिरने से बुटीक की महिला संचालक कुलविंदर कौर की सिलाई मशीनें, ग्राहकों के तैयार व अधूरे सूट और अन्य जरूरी सामान मलबे में दबकर नष्ट हो गया। हालांकि गनीमत रही कि हादसे के समय दुकान में कोई मौजूद नहीं था, जिससे बड़ा जानी नुकसान टल गया।
विज्ञापन


विज्ञापन


बुटीक के सहारे परिवार का पालन-पोषण करने वाली कुलविंदर कौर के सामने अब रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है। उसका करीब 50 हजार रुपये का नुकसान हो गया है।

दुकान मालिक रमेश कुमार भी पेंटिंग का कार्य करके परिवार का गुजारा चलाता है और उसने अपनी दुकान को बुटीक के लिए किराए पर दिया हुआ था। अब दोनों ने प्रशासन ,सरकार व समाजसेवी संस्थाओं से आर्थिक सहायता की गुहार लगाई है, ताकि दुकान की मरम्मत कर काम दोबारा शुरू किया जा सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें