फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब को साैगात: दोराहा और धुरी में बनेगा रेल ओवर ब्रिज, केंद्र ने 124 करोड़ की परियोजनाओं को दी मंजूरी

Wed, 28 Jan 2026 01:13 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

केंद्रीय रेल राज्य मंत्री रवनीत बिट्टू ने कहा कि दोनों परियोजनाएं लंबे समय से गहरी सियासी साजिशें की वजह से लटकी हुई थी मगर केंद्र सरकार ने दोनों परियोजनाओं को मंजूरी देते हुए पंजाबियों को बड़ी राहत दी है।
विज्ञापन
केंद्रीय रेल राज्य मंत्री रवनीत बिट्टू - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय रेल मंत्रालय ने पंजाब में करोड़ों रुपये की दो रेल ओवर ब्रिज (आरओबी) परियोजनाओं को मंजूरी दे दी है। 70 करोड़ रुपये की लागत से दोराहा का आरओबी और 54 करोड़ से बठिंडा सेक्शन के धुरी में आरओबी बनाया जाएगा। इससे दोनों क्षेत्रों में लोगों को बड़ी राहत मिलेगी।
विज्ञापन


विज्ञापन


केंद्रीय रेल राज्य मंत्री रवनीत बिट्टू ने कहा कि दोनों परियोजनाएं लंबे समय से गहरी सियासी साजिशें की वजह से लटकी हुई थी मगर केंद्र सरकार ने दोनों परियोजनाओं को मंजूरी देते हुए पंजाबियों को बड़ी राहत दी है। इन परियोजनाओं पर जल्द काम शुरू होगा। लोग काफी समय से इसके लिए संघर्ष कर रहे थे। धरने और प्रदर्शन भी किए जा रहे थे।
विज्ञापन


दोराहा में लेवल क्रॉसिंग नंबर 164 ए के पास और धुरी में नॉन लेवल क्रॉसिंग जीएडी पर ब्रिज बनाया जाएगा।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें