फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab: लोहड़ी के दिन पंजाबी गायक को सदमा... सिंगर अर्जन ढिल्लों के पिता का निधन, चंडीगढ़ में ली आखिरी सांस

Tue, 13 Jan 2026 03:28 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, बरनाला (पंजाब)

सार

लोहड़ी के दिन पंजाबी गायक सिंगर अर्जन ढिल्लों के पिता का निधन हो गया। गायक के पिता ने चंडीगढ़ के एक निजी अस्पताल में आखिरी सांस ली। बताया जा रहा है कि वह लंबे समय से बीमार चल रहे थे। 
विज्ञापन
सिंगर अर्जन ढिल्लों और उनके पिता। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब के बरनाला में लोहड़ी के दिन पंजाबी सिंगर अर्जन ढिल्लों को गहरा सदमा लगा है। गायक अर्जन ढिल्लों के पिता बूटा ढिल्लों का मंगलवार को निधन हो गया। वे लंबे समय से बीमार चल रहे थे और करीब 70 वर्ष की आयु में उन्होंने अंतिम सांस ली। सूत्रों के अनुसार, बीमारी के चलते उन्हें चंडीगढ़ के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान उनका देहांत हो गया।

विज्ञापन


अर्जन ढिल्लों मूल रूप से बरनाला जिले के भदौड़ कस्बे के रहने वाले हैं। पिता के निधन की खबर मिलते ही पूरे कस्बे में शोक का माहौल है। परिवार की ओर से अंतिम संस्कार धार्मिक रीति-रिवाजों के अनुसार संपन्न कराया गया।

बताया जा रहा है कि इस दुखद मौके पर परिवार ने मीडिया से दूरी बनाए रखी और सभी धार्मिक रस्में निजी तौर पर निभाई गईं। पंजाबी संगीत जगत से जुड़े कई कलाकारों और प्रशंसकों ने सोशल मीडिया के माध्यम से शोक व्यक्त किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें