फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईरान में डोंकरों ने किया था अगवा: पुलिस ने तीन पंजाबी युवकों को छुड़ाया, डोंकी लगाकर जा रहे थे आस्ट्रेलिया

Thu, 05 Jun 2025 09:34 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, होशियारपुर (पंजाब)

सार

करीब 40 दिन पहले अमृतपाल सिंह, नवांशहर के जसपाल सिंह और धूरी के हुसनप्रीत सिंह के साथ ऑस्ट्रेलिया के लिए निकला था। ईरान पहुंचते ही डोंकरों ने तीनों का अपहरण कर लिया था और एक करोड़ रुपये की फिरौती मांगी थी।
विज्ञापन
गांव भागोवाल में जानकारी देते अमृतपाल सिंह के परिजन। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

डोंकी लगाकर ऑस्ट्रेलिया जाते समय ईरान में डोंकरों द्वारा अगवा किए होशियारपुर के एक युवक समेत तीन पंजाबी युवकों को वहां की पुलिस ने छुड़ा लिया है।
विज्ञापन


गांव भागोवाल के अमृतपाल सिंह (23) की माता गुरदीप कौर ने बताया कि करीब 40 दिन पहले अमृतपाल सिंह, नवांशहर के जसपाल सिंह और धूरी के हुसनप्रीत सिंह के साथ ऑस्ट्रेलिया के लिए निकला था। ईरान पहुंचते ही डोंकरों ने तीनों का अपहरण कर लिया था और एक करोड़ रुपये की फिरौती मांगी। बाद में 54 लाख रुपये देने तय हुए। 

उन्होंने बताया कि उन्होंने पहले ही कर्ज लेकर अमृतपाल सिंह को विदेश भेजा था और उनके पास फिरौती की रकम देने की क्षमता नहीं थी। परिवार ने बताया कि उन्होंने इस संबंध में केंद्र सरकार से संपर्क किया, जिसके बाद ईरान पुलिस के पास युवकों के अपहरण की शिकायत दर्ज करवाई गई। परिजनों ने बताया कि जब उन्हें पता चला कि तीनों युवकों को छुड़ा लिया गया है तो घर में खुशी की लहर दौड़ गई। 
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि अमृतपाल सिंह का फोन आया था कि वह अपने दो साथियों सहित अपहरणकर्ताओं के चंगुल से रिहा हो गया है, लेकिन उनके पास खर्चे के लिए पैसे नहीं थे। उन्होंने बताया कि इसके बाद अमृतपाल सिंह का कोई फोन नहीं आया, लेकिन मीडिया के माध्यम से उन्हें पता चला कि तीनों युवकों को छुड़ा लिया गया है और वे जल्द ही घर लौट आएंगे। इस अवसर पर परिजनों ने युवकों को छुड़ाने के लिए केंद्र सरकार और ईरानी पुलिस का धन्यवाद किया। 
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि मॉडल टाउन थाना पुलिस ने उक्त तीनों युवकों के परिजनों की शिकायत पर ट्रैवल एजेंट धीरज अटवाल, कमल अटवाल और होशियारपुर की एक लड़की के खिलाफ मामला दर्ज किया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें