फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab Weather: हल्की बूंदाबांदी से बदला माैसम, काले बादलों और ठंडी हवाओं से बढ़ी ठंडक

Thu, 27 Feb 2025 09:16 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

मौसम विभाग ने शुक्रवार के लिए भी ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इस दौरान प्रदेश में ज्यादातर जगहों पर 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी। इसके साथ ओलावृष्टि होगी और बारिश हो सकती है।
विज्ञापन
पंजाब में छाए बादल - फोटो : अमर उजाला/फाइल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब में वीरवार सुबह माैसम बदल गया। कई जिलों में हल्की बरसात से ठंडक बढ़ गई। मोगा में सुबह 4 बजे बरसात हुई। लगभग पूरे प्रदेश में काले बादल छाए हुए हैं और ठंडी हवाएं चल रही हैं। 
विज्ञापन


मौसम विभाग ने शुक्रवार के लिए भी ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इस दौरान प्रदेश में ज्यादातर जगहों पर 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी। इसके साथ ओलावृष्टि होगी और बारिश हो सकती है। विभाग ने बारिश से तापमान में 4 से 5 डिग्री की गिरावट आने की आशंका जताई है। इसके बाद एक व तीन मार्च को पंजाब में कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश पड़ सकती है, जबकि दो मार्च को मौसम शुष्क बना रहेगा। बुधवार को भी पंजाब में कुछेक जगहों पर हल्की बारिश दर्ज की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें