फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab stubble burning: मोगा में 2 एसडीएम, दो SHO को कारण बताओ नोटिस जारी

Mon, 04 Nov 2024 12:26 AM IST
भूपेंद्र सिंह पीटीआई, चंडीगढ़

सार

जिला आयुक्त ने कहा कि 61 व्यक्तियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है, और उनके भूमि रिकॉर्ड में रेड एंट्री की गई हैं। इसके अलावा दोषी किसानों पर 1,72,500 रुपये का जुर्माना लगाया गया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब में मोगा जिला प्रशासन ने रविवार को खेतों में आग लगने की घटनाओं पर दो उप-विभागीय मजिस्ट्रेट और दो स्टेशन हाउस अधिकारियों सहित कई अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया। उपायुक्त विशेष सारंगल ने एक बयान में कहा कि मोगा में अब तक आग लगने की 87 घटनाएं सामने आई हैं।

विज्ञापन


एसडीएम (मोगा) सारंगप्रीत सिंह औजला और एसडीएम (बाघापुराणा) बेअंत सिंह सिद्धू को कारण बताओ नोटिस दिया गया है। खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी (निहाल सिंह वाला) रूपिंदर कौर, SHO (बाघापुराणा) जसवरिंदर सिंह, SHO (धर्मकोट) जतिंदर सिंह, क्लस्टर अधिकारी सुखविंदर सिंह, मनमोहन सिंह, नोडल अधिकारी (गांव भिंडर कलां) प्रभदीप सिंह, राकेश कुमार, संजीवन कुमार, परगटजीत सिंह, बलविंदर सिंह, दविंदर सिंह और जगसीर सिंह को  भी नोटिस जारी किए गए हैं। 

डीसी ने कहा कि नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल और पंजाब प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के निर्देशों के अनुरूप धान की फसल के बाद पराली जलाने को रोकने के लिए गहन प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि टीमें लगातार गांवों की निगरानी कर रही हैं और वह वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गांधी के साथ स्वयं खेतों का दौरा कर रहे हैं।

डीसी ने कहा कि आग की घटनाओं को रोकने और किसानों के बीच जागरूकता बढ़ाने के लिए 23 क्लस्टर अधिकारियों की देखरेख में 146 नोडल अधिकारियों को तैनात किया गया है। 
इस बीच, पंजाब के कृषि मंत्री गुरमीत सिंह खुडियन ने कहा कि उनके विभाग ने 21,958 फसल अवशेष प्रबंधन मशीनें मंजूर की हैं। किसानों ने इस साल अब तक 14,587 मशीनें खरीद ली हैं, जिससे 2018 के बाद से राज्य में सीआरएम मशीनों की संख्या 1.45 लाख हो गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें