फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab Board 12th Result: बेटियों ने फिर किया कमाल, पंजाब बोर्ड 12वीं परीक्षा में टॉप-3 में तीनों छात्राएं

Wed, 14 May 2025 03:24 PM IST
अंकेश ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

पंजाब बोर्ड की 12वीं परीक्षा में बेटियों ने परचम लहराया है। क्योंकि पहले तीन स्थानों पर बेटियों ने बाजी मारी है। बरनाला की हरसीरत ने 500 में से 500 अंक हासिल कर पूरे पंजाब में पहला स्थान पाया है।
विज्ञापन
पंजाब बोर्ड 12वीं में टॉप तीन में रही छात्राएं। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब स्कूल एजुकेशन बोर्ड (पीएसईबी) की तरफ से 12वीं कक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। बोर्ड की तरफ से बुधवार दोपहर तीन बजे रिजल्ट जारी किया गया है। 12वीं कक्षा के परीक्षा परिणाम में एक बार फिर से बेटियों ने ही बाजी मारी है। क्योंकि टॉप -3 में तीनों बेटियां ही हैं। 

विज्ञापन


टॉप-3 की पहली पोजिशन में बरनाला की हरसीरत कौर है। हरसीरत ने 500 में से 500 अंक हासिल कर पूरे पंजाब में पहला स्थान पाया है। दूसरे स्थान पर मनवीर कौर रही हैं। मनवीर ने 500 में से 498 नंबर लिए हैं। वहीं तीसरे स्थान पर मानसा की अर्श है। अर्श ने भी 500 में से 498 अंक प्राप्त किए हैं। 

परिणाम बोर्ड के लिंक आधिकारिक वेबसाइट pseb.ac.in पर मिलेगा। इसके साथ ही रिजल्ट का लिंक डिजिलॉकर पोर्टल एवं उसके एप पर भी उपलब्ध करवाया जाएगा। पीएसईबी की तरफ से ताजा अपडेट मिला है कि बोर्ड की तरफ से 14 मई को 12वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम जारी किया जाएगा। बुधवार को दोपहर बाद रिजल्ट घोषित किया जाएगा। दोपहर बाद बोर्ड के चेयरमैन की तरफ से मेरिट सूची जारी की जाएगी।
विज्ञापन


विद्यार्थी एसएमएस के जरिये भी रिजल्ट चेक कर सकते हैं। इसके लिए PB12 Roll Number लिखकर 5676750 नंबर पर एसएमएस करना होगा। एसएमएस भेजने के बाद बोर्ड की तरफ से कुछ देर बाद आपका परिणाम भेजा जाएगा। 

वेबसाइट से मार्कशीट ऐसे कर सकेंगे चेक
बोर्ड की तरफ से 12वीं का रिजल्ट जारी होते ही विद्यार्थियों को बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट pseb.ac.in पर जाना होगा। वेबसाइट के होम पेज पर ही रिजल्ट चेक करना है। उसमें 12वीं क्लास पर क्लिक करना होगा। इसके बाद छात्र अपना रोल नंबर फीड करना होगा और उसके बाद सबमिट का ऑप्शन क्लिक करें। सब्मिट करते ही स्क्रीन रिजल्ट दिख जाएगा और वहीं से मार्कशीट डाउनलोड भी कर सकते हैं। 

इस दिन हुई परीक्षा
पीएसईबी कक्षा 12वीं की परीक्षाएं 19 फरवरी से 4 अप्रैल 2024 तक और कक्षा 10वीं की परीक्षाएं 10 मार्च से 4 अप्रैल 2024 तक आयोजित की गई थीं। परिणाम जारी होने के बाद, कक्षा 10वीं और 12वीं के सभी छात्रों को अपनी मूल मार्कशीट लेने के लिए अपने-अपने स्कूलों में जाना होगा। मार्कशीट भविष्य की पढ़ाई और प्रवेश प्रक्रिया के लिए एक आवश्यक दस्तावेज होगी।

पंजाब बोर्ड कक्षा 12वीं रिजल्ट 
कक्षा 12वीं के परिणामों की घोषणा भी हर वर्ष अलग-अलग तारीखों पर होती रही है। 2024 में यह रिजल्ट 30 अप्रैल को जारी किया गया, जबकि 2023 में यह 24 मई को घोषित हुआ था। 2022 में यह तारीख 28 जून थी, वहीं 2021 और 2020 में क्रमश: 30 जुलाई और 21 जुलाई को परिणाम जारी किए गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें