फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab Board 10th Result: इस दिन जारी होगा पंजाब बोर्ड 10वीं का परीक्षा परिणाम, यहां चेक कर सकते हैं रिजल्ट

Thu, 15 May 2025 04:01 PM IST
अंकेश ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

पंजाब बोर्ड 10वीं कक्षा के परीक्षा परिणाम का इंतजार कर रहे लाखों छात्रों का यह इंतजार खत्म होने वाला है। क्योंकि बोर्ड की तरफ से जल्द ही 10वीं का रिजल्ट जारी किया जाएगा। एक दिन पहले 12वीं कक्षा का रिजल्ट घोषित किया गया था। 
विज्ञापन
Punjab Board 10th Result 2025 - फोटो : Amar Ujala Graphics
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड (पीएसईबी) की तरफ से 12वीं कक्षा के बाद अब 10 कक्षा के परीक्षा परिणाम घोषित करने की तैयारी है। बोर्ड की तरफ से एक दिन पहले (14 मई) को 12वीं के नतीजे घोषित किए गए थे। ऐसे में अब 16 मई यानी शुक्रवार को 10वीं कक्षा के नतीजे जारी किए जाएंगे। इस संबंध में बोर्ड की तरफ से जानकारी दी गई है। बोर्ड चेयरमैन डॉ. अमरपाल सिंह दोपहर बाद 10वीं का परीक्षा परिणाम जारी करेंगे। 

विज्ञापन


बता दें कि 12वीं के परीक्षा परिणामों में इस बार टॉप-3 में बेटियों ने परचम लहराया है। पंजाब टॉपर बरनाला की हरसीरत कौर ने 500 में से 500 अंक हासिल किए हैं। 12वीं का परीक्षा परिणाम पिछले साल की तुलना में इस बार पास प्रतिशत कम हुआ है। इस साल पास प्रतिशत गिरकर 91.00 हो गया है, जो पिछली बार 93.04 था। वहीं बीते वर्ष तीनों टॉपर लड़के थे।

परिणाम बोर्ड के लिंक आधिकारिक वेबसाइट pseb.ac.in पर मिलेगा। इसके साथ ही रिजल्ट का लिंक डिजिलॉकर पोर्टल एवं उसके एप पर भी उपलब्ध करवाया जाएगा। पीएसईबी की तरफ से ताजा अपडेट मिला है कि बोर्ड की तरफ से 16 मई को 10वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम जारी किया जाएगा। शुक्रवार को दोपहर बाद रिजल्ट घोषित किया जाएगा। दोपहर बाद बोर्ड के चेयरमैन की तरफ से मेरिट सूची जारी की जाएगी।
विज्ञापन


विद्यार्थी एसएमएस के जरिये भी रिजल्ट चेक कर सकते हैं। इसके लिए PB10 रोल नंबर लिखकर 5676750 नंबर पर एसएमएस करना होगा। एसएमएस भेजने के बाद बोर्ड की तरफ से कुछ देर बाद परिणाम भेजा जाएगा। 

वेबसाइट से मार्कशीट ऐसे कर सकेंगे चेक
बोर्ड की तरफ से 10वीं का रिजल्ट जारी होते ही विद्यार्थियों को बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट pseb.ac.in पर जाना होगा। वेबसाइट के होम पेज पर ही रिजल्ट चेक करना है। उसमें 10वीं क्लास पर क्लिक करना होगा। इसके बाद छात्र अपना रोल नंबर फीड करना होगा और उसके बाद सबमिट का ऑप्शन क्लिक करें। सब्मिट करते ही स्क्रीन रिजल्ट दिख जाएगा और वहीं से मार्कशीट डाउनलोड भी कर सकते हैं। 

इस दिन हुई परीक्षा
पीएसईबी कक्षा 10वीं की परीक्षाएं 10 मार्च से 4 अप्रैल 2024 तक आयोजित की गई थीं। परिणाम जारी होने के बाद, कक्षा 10वीं और 12वीं के सभी छात्रों को अपनी मूल मार्कशीट लेने के लिए अपने-अपने स्कूलों में जाना होगा। मार्कशीट भविष्य की पढ़ाई और प्रवेश प्रक्रिया के लिए एक आवश्यक दस्तावेज होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें