फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab: पांच साल सेवा पूरी करने वाले सफाई सेवक होंगे नियमित, एक अगस्त से लागू होगी वेतन वृद्धि

Wed, 29 Jul 2026 10:44 AM IST
Nivedita न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

अनुबंध पर पांच साल पूरे कर चुके सफाई सेवकों के साथ वर्ष 2021 में अनुबंध पर रखे गए कर्मचारियों को भी इसका लाभ मिलेगा। सभी निकायों को जल्द प्रस्ताव भेजने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
सीएम भगवंत मान - फोटो : X @BhagwantMann
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब सरकार ने सफाई सेवकों को बड़ी राहत देते हुए पांच साल की सेवा पूरी कर चुके अनुबंधित कर्मियों को नियमित करने का फैसला लिया है। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने इस प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। स्थानीय निकाय मंत्री हरजोत बैंस ने इसकी जानकारी दी।
विज्ञापन


बैंस ने बताया कि सभी नगर निकायों की ओर से सदन की बैठक में प्रस्ताव पास कर स्थानीय निकाय विभाग को भेजा जाएगा। विभाग तुरंत इसकी मंजूरी देगा। उन्होंने कहा कि अनुबंध पर पांच साल पूरे कर चुके सफाई सेवकों के साथ वर्ष 2021 में अनुबंध पर रखे गए कर्मचारियों को भी इसका लाभ मिलेगा। सभी निकायों को जल्द प्रस्ताव भेजने के निर्देश दिए गए हैं।

उन्होंने बताया कि आउटसोर्स पर काम कर रहे सफाई सेवकों और सीवरमैनों को भी राहत दी जाएगी। जिन कर्मियों ने आउटसोर्स पर तीन साल की सेवा पूरी कर ली है उन्हें अनुबंध पर लिया जाएगा। इसके लिए विभाग ने प्रक्रिया शुरू कर दी है।
विज्ञापन


मंत्री ने कहा कि सफाई कर्मियों के साथ हुई बैठक के बाद सभी मुद्दों पर लगभग सहमति बन गई है। वेतन में बढ़ोतरी एक अगस्त से लागू होगी। उन्होंने बताया कि अधिकतर कर्मचारी यूनियनों ने हड़ताल वापस लेने का फैसला लिया है। बाकी यूनियनों से भी अपील की गई है कि वे हड़ताल खत्म करें ताकि मानसून के दौरान लोगों को परेशानी का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें