फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब पुलिस को सफलता: खालिस्तान जिंदाबाद फोर्स के दो आतंकी मलयेशिया से डिपोर्ट, दिल्ली एयरपोर्ट से गिरफ्तार

Fri, 19 Jun 2026 02:13 PM IST
Nivedita न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

पकड़े गए आरोपियों की पहचान अंबाला के गुरविंदर सिंह और पटियाला के मंजीत सिंह के ताैर पर हुई। दोनों आरोपियों की केजेडएफ-समर्थित आतंकी मॉड्यूल में अहम भूमिका थी।
विज्ञापन
arrested, arrest demo - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब पुलिस ने केंद्रीय एजेंसियों की मदद से प्रतिबंधित संगठन खालिस्तान जिंदाबाद फोर्स से जुड़े दो वॉन्टेड सदस्यों को मलेशिया से डिपोर्ट करवाकर अपनी हिरासत में ले लिया है। इन आरोपियों को पंजाब पुलिस ने नई दिल्ली के अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से गिरफ्तार किया और आगे की जांच के लिए पंजाब ले आई।
विज्ञापन


विज्ञापन

पकड़े गए आरोपियों की पहचान अंबाला के गुरविंदर सिंह और पटियाला के मंजीत सिंह के ताैर पर हुई। दोनों आरोपियों की केजेडएफ-समर्थित आतंकी मॉड्यूल में अहम भूमिका थी। यह मॉड्यूल पंजाब में डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर लाइनों समेत रेलवे के जरूरी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाने में शामिल था।

इससे पहले, पंजाब पुलिस ने उस आतंकी मॉड्यूल का पर्दाफाश किया था जो 23 जनवरी को फतेहगढ़ साहिब के सरहिंद के पास रेलवे फ्रेट कॉरिडोर लाइन पर हुए आईईडी धमाके और 27 अप्रैल को पटियाला के शंभू के पास उसी कॉरिडोर पर धमाके की कोशिश के लिए जिम्मेदार था।

जांच के दौरान चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया और बड़ी मात्रा में हथियार और विस्फोटक सामग्री बरामद की गई, जिसमें आरपीजी लॉन्चर, आईईडी, आरडीएक्स, हैंड ग्रेनेड और गोला-बारूद के साथ हाई-एंड पिस्तौलें शामिल थीं।

इस अंतरराष्ट्रीय साजिश की आगे की जांच में मलेशिया से काम कर रहे केजेडएफ के हैंडलर्स और आर्थिक मदद पहुंचाने वालों की भूमिका का पता चला। डिपोर्ट किए गए आरोपी, विदेशी खातों के जरिए पंजाब में केजेडएफ के लोगों तक आतंकी फंड पहुंचाने में अहम भूमिका निभाते पाए गए। वे राज्य में आतंकी हमले करने और शांति व कानून-व्यवस्था बिगाड़ने की योजनाओं को अंजाम देने में मदद कर रहे थे।

दोनों आरोपियों को 18 जून को पटियाला की संबंधित अदालत में पेश किया गया और आगे की पूछताछ के लिए उन्हें पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है। इस बड़ी साजिश के नेटवर्क का पता लगाने और इसमें शामिल सभी लोगों की पहचान करने के लिए जांच चल रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें